थाने के मालखाने से चुराकर शराब बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो पुलिसकर्मियों ने थाने के मालखाने से चुराकर उन्हें शराब उपलब्ध कराई। मामले में दोनों पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर आरोपी सिपाही समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार दीवान की तलाश की जा रही है।
प्रयागराज में थाने के मालखाने से चुराकर बेची जा रही थी शराब, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव के रैया गांव में दो दिन पहले अवैध रूप से शराब की आपूर्ति की शिकायत पुलिस अफसरों को मिली थी। उन्हें एक वीडियो भी मिला था जिसमें कुछ लोग गांव के एक व्यक्ति के घर के बाहर मैजिक से शराब उतारते हुए दिखे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने रैया गांव के पूर्व प्रधान जियालाल निर्मल के घर छापा मारा तो वहां काफी मात्रा में अवैध शराब मिली। जिसके बताने पर सोरांव कस्बा निवासी दारा सिंंह कनौजिया को भी पकड़ लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों को थाने लाया गया तो पूछताछ में उन्होेंने बताया कि वह चोरी छिपे शराब बेच रहे थे। बरामद शराब के बारे में बताया कि उन्हें यह शराब सोरांव थाने के मालखाने से चुराकर वहां तैनात सिपाही राजकुमार उपलब्ध कराता था। आरोपी सिपाही से पूछताछ की गई तो वह पहले खुद को निर्दोष बताता रहा। हालांकि बाद में उसने मालखाना प्रभारी हेड कांस्टेबल विजयबहादुर की मदद से मालखाने की शराब बेचने की बात कबूल ली।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधान के पास से बरामद शराब मालखाने में पड़ी उस खेप से चुराए जाने की बात सामने आई है, जो कुछ पिछले साल पकड़ी गई थी। हरियाणा से अवैध रूप से लाई गई शराब की 576 पेटियों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उधर घटना के बाद तलाश की गई तो आरोपी दीवान गायब मिला। सीओ सोरांव अशोक वैंकट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।