सब्सक्राइब करें

UP Flood: अब खाने-पीने के भी लाले...नावें और मोटर बोट नाकाफी, गंगा-यमुना का जलस्तर गिरा, पर दुश्वारियां बरकरार

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में मंगलवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन खतरा बरकरार है। फाफामऊ में शाम तक गंगा खतरे के निशान (84.738 मीटर) से ऊपर 85.99 मीटर पर रहीं। वहीं नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 85.79 मीटर रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
UP Prayagraj Floods Difficulties continue in Prayagraj due to the fall in the water level of Ganga and Yamuna
सलोरी इलाके में बाढ़ के पानी में डूबी पहली मंजिल तो लोग दूसरी मंजिल पर शरण लेने को मजबूर हो गए है - फोटो : अमर उजाला
गंगा और यमुना का जलस्तर भले ही कम होने लगा है लेकिन खतरा बरकरार है। साथ ही बाढ़ की चपेट में आई करीब पांच लाख की आबादी की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। हालात यह है कि लोगों के सामने भोजन-पानी का संकट खड़ा होने लगा है।


वहीं, राहत शिविरों में शरणार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। मंडलायुक्त व डीएम ने मंगलवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियां परखीं।
Trending Videos
UP Prayagraj Floods Difficulties continue in Prayagraj due to the fall in the water level of Ganga and Yamuna
गंगा की रफ्तार स्थिर होने के बावजूद दारागंज के निचले इलाके में बाढ़ के पानी से सामान निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला
यमुना के जलस्तर में गिरावट सोमवार शाम से ही शुरू हो गई थी जो मंगलवार को भी जारी रही। सिंचाई विभाग को मंगलवार की शाम की रिपोर्ट के अनुसार, यमुना में गिरावट प्रति घंटे 075 सेमी दर्ज की गई है। वहीं, फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में भी प्रति घंटे एक सेमी की गिरावट दर्ज की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Prayagraj Floods Difficulties continue in Prayagraj due to the fall in the water level of Ganga and Yamuna
गंगा की रफ्तार स्थिर होने के बावजूद दारागंज गंगा मूर्ति स्थल चौराहे पर भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
इसका नतीजा यह रहा कि गंगा का जलस्तर शाम पांच बजे के करीब 86 मीटर से नीचे चला गया। राहत की बात यह भी रही कि गंगा व यमुना का जल तेजी से निकल रहा है। इसका नतीजा रहा कि छतनाग में जलस्तर में प्रतिघंटे तीन सेमी की गिरावट दर्ज की गई। 

 
UP Prayagraj Floods Difficulties continue in Prayagraj due to the fall in the water level of Ganga and Yamuna
मकान का पहला तल डूबने के बाद कुछ इस तरह बाहर निकलता युवक। - फोटो : अमर उजाला
दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट को लेकर सिंचाई विभाग के अफसरों के संकेत सकारात्मक हैं। अधिशासी अभियंता दिग्विजय सिंह का कहना है कि फिलहाल दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है।

गंगा-यमुना में बाढ़ की स्थिति (6 अगस्त सुबह 8 बजे तक) 
खतरे का निशान 84.734 है।

यमुना का जलस्तर 85.31 रिकॉर्ड किया गया। करीब एक मीटर पानी कम हुआ है।
गंगा का जलस्तर 85.74 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर करीब आधा मीटर पानी कम हुआ है। 
 
विज्ञापन
UP Prayagraj Floods Difficulties continue in Prayagraj due to the fall in the water level of Ganga and Yamuna
अशोक नगर चौराहे स्थित ऋषिकुल विद्यालय राहत शिविर में आश्रय लिए लोग - फोटो : अमर उजाला
अब खाने-पीने के भी लाले
बाढ़ की अवधि बढ़ने के साथ इसमें फंसे लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही है। बाढ़ पीड़ितों के बीमार पड़ने की शिकायतें बढ़ने के साथ ही भोजन-पानी का भी गंभीर संकट पैदा हो गया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में भोजन के पैकेट और राहत सामग्री वितरित कराई गई लेकिन यह नाकाफी साबित हुई। सलोरी के रमेश पुरोहित, छोटा वघाड़ा में फंसे दुर्गेश कुशवाहा, म्योराबाद की रंगीता आदि बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हैं। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed