सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आजमगढ़ में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, खंगाल डाली कांप्लेक्स की 28 दुकानें, मचा हड़कंप 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 10:46 PM IST
सार

  • बिंद्राबाजार-मेंहनगर मार्ग पर कांप्लेक्स में हुई घटना
  • सीओं ने चोरों की संख्या बड़ी होने रका लगाया अनुमान

विज्ञापन
Thieves committed major crime in Azamgarh, 28 shops of Dhangal Dali Complex
जाकिया प्लाजा में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार-मेंहनगर मार्ग स्थित जाकिया प्लाजा में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रस्सी के सहारे सीढ़ी से काम्प्लेक्स के अंदर घुसे चोरों ने 28 दुकानों के शटर तोड़कर के नगदी के साथ ही सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Trending Videos
Thieves committed major crime in Azamgarh, 28 shops of Dhangal Dali Complex
जाकिया प्लाजा में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार शाम को एक मेडिकल स्टोर संचालक कांप्लेक्स में जरूरी सामान लेने के लिए पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने अन्य दुकानदारों को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thieves committed major crime in Azamgarh, 28 shops of Dhangal Dali Complex
मौके पर जुटे दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण काल में जनपद में अपराध का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। बिंद्राबाजार मेंहनगर मार्ग पर चोरी की बड़ी वारदात प्रकाश में आई है। मार्ग स्थित जाकिया प्लाजा में 32 दुकानें बनी हुई हैं। इसमें चार दुकानें खाली हैं। शेष दुकानों में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल रखीं हैं।

Thieves committed major crime in Azamgarh, 28 shops of Dhangal Dali Complex
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार को सभी दुकानदार अपनी दुकानों में ताला बंद करने के साथ ही कांप्लेक्स के मेन गेट में ताला बंद करके अपने घर गए थे। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर के सभी दुकानें बंद रहती हैं। 

विज्ञापन
Thieves committed major crime in Azamgarh, 28 shops of Dhangal Dali Complex
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

हालांकि कांप्लेक्स में मेडिकल की दुकान भी है, लेकिन शनिवार को बकरीद का त्यौहार होने के कारण मेडिकल संचालक भी अपनी दुकान को बंद किए हुए थे। त्योहार मनाने के बाद शाम को आवश्यक कार्य से कांप्लेक्स में इंडियन मेडिकल स्टोर नाम की दुकान संचालित करने वाले तारिक कांप्लेक्स में पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed