फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: वापस जेल जाने से पहले बाबा राम रहीम ने किया ये काम, हनीप्रीत भी दिखी साथ

Fri, 25 Nov 2022 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Nov 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Baba Ram Rahim comes live on instagram before going back to jail, Honeypreet has changed
बाबा राम रहीम के साथ हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। डेरा प्रमुख आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस ले जाया गया।



डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया, हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र दिए।

इस दौरान गुरुगद्दी को लेकर राम रहीम ने कहा कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे, उन्होंने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। डेरा प्रमुख का 40 दिन के पैरोल का समय  पूरा हो गया है। राम रहीम आज रोहतक की सुनारिया जेल वापस चला गया। गुरुवार को डेरा प्रमुख ने आश्रम के सेवादारों व जिम्मेदारों लोगों को आशीर्वाद देकर अपने अपने घर जाने की बात कही थी। 

Baba Ram Rahim comes live on instagram before going back to jail, Honeypreet has changed
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सजा काट रहे डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई है। आज डेरामुखी वापस जेल में चला जाएगा। पैरोल खत्म होने से पहले ही डेरामुखी ने ऑनलाइन सत्संग बंद कर दिया।

पैरोल अवधि के दौरान डेरामुखी यूपी के बागपत जिले के बरवाना स्थित आश्रम में रहा और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा। ऑनलाइन सत्संग के साथ-साथ अनुयायियों से सीधा संवाद भी किया। गुरु गद्दी हनीप्रीत को सौंपे जाने को लेकर भी डेरामुखी ने स्पष्ट किया कि वही डेरा की गद्दी पर रहेगा।

Baba Ram Rahim comes live on instagram before going back to jail, Honeypreet has changed
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बिनौली स्थित आश्रम में बाबा ने जेल जाने से पहले अपना नया गाना लांच किया और युवाओं को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर संदेश भी दिया। वहीं राम रहीम को सुनारिया जेल वापस ले जाने के लिए पुलिस आश्रम पहुंची और बाबा को वापस जेल भेजा जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ram Rahim comes live on instagram before going back to jail, Honeypreet has changed
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के साथ डांस करता दिखा बाबा
राम रहीम ने गुरुवार की रात्रि मोबाईल चैट पर तीसरा दो मिनट 36 सेकेंड सॉन्ग चैट पर चैट दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ सॉन्गलांच किया। सॉन्ग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिए। सॉन्ग के माध्यम से डेरा प्रमुख ने युवाओं को मोबाईल चैट से दूर रहने का संदेश दिया। राम रहीम के पैरोल का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया। सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाईव दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
Baba Ram Rahim comes live on instagram before going back to jail, Honeypreet has changed
बाबा राम रहीम के साथ हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम की लेने पहुचा पुलिस प्रशाशन 
डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनारिया जेल ले जाने के लिए सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सलीम अहमद पुलिस फोर्स के साथ बरनावा आश्रम में पहुंचे, जिसके बाद पुलिस प्रोटेक्शन के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed