फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम, डीएम से पूछे सवाल

Wed, 23 Nov 2022 04:59 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Nov 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Amar Ujala Aparajita program organized at Jain Sthanakwasi Girls Degree College
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बागपत में जैन स्थाकनवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डीएम राजकमल यादव रहे। डीएम राजकमल यादव ने छात्रों को उत्साहित किया और कहा कि खुद की इच्छाशक्ति से ही बेटियां मजबूत होगी।


छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की भी सलाह दी। उन्होंने आगे कहा छात्राओं को शिक्षित रहना जरूरी है। बेटियां तरक्की करेंगी तो उनका परिवार और समाज तरक्की करेगा। छात्राएं देश को संबोधित कर रही हैं। उनका पढ़-लिख कर आगे बढ़ना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: स्कूल से अचानक लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा, खेत में मिला बैग, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस

इससे पूर्व डीएम राजकमल यादव, संस्था के सचिव डा अमित राय जैन व प्राचार्या डा अनिता जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि  बालिकाओं को किसी भी स्तर पर घबराने की जरूरत नहीं है। 
Baghpat: Amar Ujala Aparajita program organized at Jain Sthanakwasi Girls Degree College
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, ताकि वह परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने में पीछे न रह सके।  कैरियर के प्रति भी सोचें और आत्मनिर्भर बने, बेटियां स्वयं को किसी से कमजोर न समझे। 
Baghpat: Amar Ujala Aparajita program organized at Jain Sthanakwasi Girls Degree College
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अतिथीगणों ने कहा
सचिव डा अमित राय जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बेटियां अपनी सोच में परिवर्तन लाएं, पढ़ाई लिखाई के लाभ तभी है, जब वे आत्मनिर्भर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: Amar Ujala Aparajita program organized at Jain Sthanakwasi Girls Degree College
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्या डा अनिता जैन ने कहा कि हमें जीवन में कभी परेशान नहीं होना चाहिए। बल्कि अपने अधिकारों को जानकर उस समस्या का सामना करना चाहिए। उनके लिए शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र बन सकता है जो न केवल उनका नैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक अधिकार दिलाता है बल्कि उसे जीवन में आने वाली कठिनाइयों के सामने एक सशक्त महिला के रूप में खड़ा करता है। 
 
विज्ञापन
Baghpat: Amar Ujala Aparajita program organized at Jain Sthanakwasi Girls Degree College
डीएम राजकमल यादव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डीएम से सवाल पूछे, जिनका जवाब देकर डीएम ने उनका मार्गदर्शन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed