फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BAGHPAT: पैरोल के नियम ताक पर, बाबा राम रहीम के आश्रम में दूसरे दिन भी जुट रही भीड़, अब होगी ये कार्रवाई

Sun, 20 Nov 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Nov 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
Baghpat: Violation of parole rules, huge crowd of followers gathering in Ram Rahim ashram
राम रहीम के आश्रम में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में  पैरोल के नियमों का उल्लंघन कर अनुयाइयों की भीड़ जुटाई जा रही है। दूसरे दिन भी दूर-दराज से आश्रम में अनुयाइयों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं पुलिस ने अब डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।



डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल के 40 दिन का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है। उसी तरह से राम रहीम के बागपत जनपद के बिनौली स्थित आश्रम बरनावा पर अनुयाइयों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। आश्रम के सामने बनाई पार्किंग हजारों गाड़ियों से खचाखच भरी है जिसे चारों ओर से त्रिपाल से ढंका गया है। रोहतक की सुनारियां जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्तूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा था। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी आई थी।

Baghpat: Violation of parole rules, huge crowd of followers gathering in Ram Rahim ashram
डेरे में जाते अनुयायी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में आश्रम में भीड़ जुटाने व बड़े कार्यक्रम करने व पैरोल के नियमों का उलंघन करने पर करवाई को चेताया है, लेकिन डेरा प्रमुख राम रहीम लगातार पैरोल के नियमों का उल्लंघन करते हुए आश्रम में अनुयाइयों की भीड़ जुटाने का काम कर रहा है।

Baghpat: Violation of parole rules, huge crowd of followers gathering in Ram Rahim ashram
खचाखच भरी पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

डेरा प्रमुख ने पैरोल के नियमों का पालन करते हुए अनुयाइयों से आश्रम में न आने की अपील कर ऑनलाइन संगत कर यूट्यूब एकाउंट से साध संगत से रूबरू हुआ, गाने भी लांच किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: Violation of parole rules, huge crowd of followers gathering in Ram Rahim ashram
खचाखच भरी पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान राम रहीम ने आश्रम में दीपावली, शाह मस्ताना महाराज का जन्मोत्सव भी मनाया और गुरुगद्दी को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाकर हनीप्रीत को रूहानी दीदी का नाम दिया। लेकिन पैरोल के 40 दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, उसी तरह आश्रम पर अनुयाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Baghpat: Violation of parole rules, huge crowd of followers gathering in Ram Rahim ashram
डेरे पर अनुयाई - फोटो : अमर उजाला

आश्रम में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों से गाड़ियों द्वारा अनुयाई यहां पहुंच रहे हैं। आश्रम के सामने बनाई पार्किंग में हजारों गाड़ियां खचाखच भरी हैं। गाड़ियों की पार्किंग को आश्रम के जिम्मेदार लोगों ने त्रिपाल से कवर किया हुआ है। पार्किंग में गाड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed