सब्सक्राइब करें

कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी

अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Babu Khan complained to the SDM in the matter of stopping the salary for three years
बाबू खान। - फोटो : amar ujala

हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले रंछाड़ गांव के बाबू खान को परेशान किया जा रहा है। बाबू खान का आरोप है कि कांवड़ लाने से नाराज कुछ लोगों ने उसका तीन साल का चौकीदारी का मानदेय रोक दिया है और पुलिस भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह गुरुवार को तहसील पहुंचा और एसडीएम से शिकायत की।



रंछाड गांव निवासी बाबू खान गुरुवार को तहसील पहुंचा। उसने एसडीएम सुभाष व तहसीलदार हर्ष चावला से शिकायत करते हुए बताया कि गांव स्थित बड़ी मस्जिद व कब्रिस्तान पर चौकीदारी का काम करता है।

Trending Videos
Babu Khan complained to the SDM in the matter of stopping the salary for three years
बाबू खान। - फोटो : amar ujala

आरोप लगाया कि जब से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने लगा, तभी से लगभग तीन साल से मानदेय के रूप में मिलने वाले 4500 रुपये रोक दिए गए हैं। हरिद्वार से कांवड़ लाना कुछ लोगों को पसंद नहीं है। इसलिए लोग परेशान करना चाहते हैं। एसडीएम सुभाष सिंह ने बिनौली इंस्पेक्टर से बातचीत कर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Babu Khan complained to the SDM in the matter of stopping the salary for three years
बाबू खान। - फोटो : amar ujala

बाबू खान पर हुआ था हमला
2019 में बाबू खान पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया गया कि बाबू खान द्वारा कावड़ लाने का उसके परिवार के लोग विरोध करते थे। वहीं 29 सितंबर 2019 को वह घर में भगवान शिव की पूजा कर रहा था। इसी दौरान परिवार के चार लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया था।

Babu Khan complained to the SDM in the matter of stopping the salary for three years
कांवड़ लेकर निकले बाबू खान - फोटो : अमर उजाला

बाबू खान का कहना है कि इस्लाम हमें सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख देता है। बाबू खान बताते हैं कि वह सुबह पांच बजे गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं और फिर शिव मंदिर पर जाकर साफ-सफाई करते हैं।

विज्ञापन
Babu Khan complained to the SDM in the matter of stopping the salary for three years
बाबू खान का स्वागत करते लोग। - फोटो : amar ujala

बाबू खान का कहना है, मैंने इस्लाम धर्म नहीं छोड़ा है, सिर्फ कांवड़ लाने में आस्था है। इसलिए हर साल कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed