फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: खेत में चारा काट रहे युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

Wed, 14 Sep 2022 03:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Sep 2022 03:32 PM IST
सार

बुधवार सुबह बागपत जनपद के एक गांव में बदमाशों ने खेत में चारा काट रहे एक युवक की जान लेने का प्रयास किया। हालांकि युवक हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat crime news young farmer shot by miscreants in village, injuired
मौके पर मौौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन बदमाश लूट, चोरी व हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार सुबह बागपत जनपद के एक गांव में बदमाशों ने खेत में चारा काट रहे एक युवक की जान लेने का प्रयास किया। हालांकि युवक हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।



मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। वहीं युवक पर जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के किसान भी खेतों में दहशत के बीच कृषि कार्य करते नजर आए। पुलिस ने किसानों को सुरक्षा का आश्वसन दिया और मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आगे विस्तार से जानें कैसे दिनदहाड़े बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

चारा लेने जा रहे युवक को गोली मारकर किया घायल

Baghpat crime news young farmer shot by miscreants in village, injuired
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बागपत के टयोढ़ी गांव निवासी युवा किसान अंकेश (27) पुत्र हरीश बुधवार सुबह साइकिल पर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान खेत में चारा काट रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े: अपराधी बेखौफ: मेरठ में दिनदहाड़े हत्या से दहला नौचंदी इलाका, घर में घुसकर युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Baghpat crime news young farmer shot by miscreants in village, injuired
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े तो युवक लहुलुहान हालत में खेत में पड़ा मिला। आसपास के किसानों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को तुरंत नगर के आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और युवक की जानकारी ली। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat crime news young farmer shot by miscreants in village, injuired
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार युवक को एक गोली सिर में व दूसरी सीने में लगी है। किसानों की सूचना पर परिजनों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Baghpat crime news young farmer shot by miscreants in village, injuired
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मामले की जानकारी लगने पर क्राइम इंस्पेक्टर रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसपी ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर भेजी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed