सब्सक्राइब करें

अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर

अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Dec 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Police have searching to dead body cot after stolen in Baghpat district
पीड़ित परिवार। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद के छपरौली में कस्बे से मुर्दे की खाट चोरी करने का मामला बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद छपरौली पुलिस ने कई घरों में जाकर खाट को तलाश किया, लेकिन खाट नहीं मिल सकी। खाट को तंत्र क्रिया के लिए चोरी किए जाने का शक जताया जा रहा है। वहीं मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस से खाट जल्द तलाश करने की मांग की है। 



छपरौली में थाने के पास रहने वाले सुदेश ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी टीना की दो दिसंबर को अचानक मौत हो गई थी। रीति रिवाज के अनुसार जिस खाट पर टीना ने अंतिम सांस ली, उसे तीन दिन तक घर के बाहर उल्टा करके खड़ा करना होता है।
Trending Videos
Police have searching to dead body cot after stolen in Baghpat district
पीड़ित पिता। - फोटो : amar ujala

तीन दिन बाद खाट पर गंगाजल डालकर घर में लेकर आना होता है। इस तरह ही सुदेश ने बेटी की मौत के बाद खाट को घर के बाहर खड़ा किया था। उसको पहले ही दिन घर के बाहर से चोरी कर लिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। खाट नहीं मिलने पर सुदेश ने थाना छपरौली में जाकर मुर्दे की खाट चोरी होने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police have searching to dead body cot after stolen in Baghpat district
पीड़ित मां। - फोटो : amar ujala

सुदेश ने मृतक टीना की खाट किसी तांत्रिक क्रिया के लिए भी चोरी करने की आशंका जताई है। क्योंकि टीना की मौत भी अचानक पेट में दर्द होने के दो मिनट बाद ही हुई थी। उसने आशंका जताई है कि खाट को तंत्र क्रिया के लिए इस्तेमाल करने को चोरी किया है।

Police have searching to dead body cot after stolen in Baghpat district
पीड़ित माता-पिता। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि मुर्दे की खाट मिलनी जरूरी है, क्योंकि वह खाट नहीं मिली तो उनकी मृतक बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Police have searching to dead body cot after stolen in Baghpat district
बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

थाना प्रभारी ने बताया कि की खाट चोरी की तहरीर मिली है और पुलिस उस खाट की तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed