सब्सक्राइब करें

UP: 'निरंकार निर्दोष है', बहन लक्ष्मी ने बड़े भाई पर ही किए सवाल; बहराइच में चार हत्या के मामले में नया मोड़

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Mar 2026 01:08 PM IST
सार

बहराइच में संपत्ति विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया, तो उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Bahraich mass murders Sister Lakshmi declared Nirankar innocent and questioned elder brother Property dispute
Bahraich mass murders - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के बहराइच जिले के रामनगर गांव में चार हत्याओं की खबर से सोमवार सुबह पूरा जिला सन्न रह गया। गांव से लेकर शहर तक हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था, आखिर एक साथ चार लोगों की हत्या कैसे और क्यों हुई? मौके पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जांच में जुटी रही। मृतक के बड़े पुत्र गुरुदेव ने छोटे भाई निरंकार पर हत्याओं का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।


हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया, जब दोपहर बाद बदलूराम की पुत्री लक्ष्मी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। लक्ष्मी ने कहा कि उसका भाई निरंकार स्वभाव से सीधा है और वह इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता। लक्ष्मी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती बड़े भाई गुरुदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने पुत्र को पूरी संपत्ति दिलाना चाहता है।
Trending Videos
Bahraich mass murders Sister Lakshmi declared Nirankar innocent and questioned elder brother Property dispute
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : ग्रामीण
इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि गुरुदेव की गांव में भी लोगों से अधिक बनती नहीं थी। उसके आरोप से पुलिस की पूरी थ्योरी ही बदलती नजर आई। ऐसे में अब तक छोटे भाई पर लगे आरोपों के बीच बहन के बयान ने पुलिस जांच को नया आयाम दे दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahraich mass murders Sister Lakshmi declared Nirankar innocent and questioned elder brother Property dispute
बदलू राम। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक की पुत्री का बयान महत्वपूर्ण है। उसे भी जांच में शामिल किया गया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही चारों हत्याओं की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
Bahraich mass murders Sister Lakshmi declared Nirankar innocent and questioned elder brother Property dispute
पार्वती देवी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल पूरे गांव में दहशत और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही वास्तविक आरोपी की पुष्टि की जाएगी।

 
विज्ञापन
Bahraich mass murders Sister Lakshmi declared Nirankar innocent and questioned elder brother Property dispute
घटनाक्रम को बयां करती बहन लक्ष्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुत सीधा है निरंकार, कैसे कर सकता है घटना?
पूर्व प्रधान फौजदार वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां का दृश्य देखकर उनका दिल दहल गया। आंगन में लाशें बिखरी पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि बदलूराम ने अपनी खेत और अन्य संपत्तियां पहले ही दोनों बेटों में बांट दी थीं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed