{"_id":"68dddd98c993c2eb57040893","slug":"man-killed-two-teenagers-and-then-burned-himself-along-with-his-wife-and-two-daughters-in-bahraich-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दस साल पहले दूसरी शादी...दो किशोरों का किया कत्ल, फिर बीवी और दो बेटियों संग आत्मदाह; बहराइच कांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दस साल पहले दूसरी शादी...दो किशोरों का किया कत्ल, फिर बीवी और दो बेटियों संग आत्मदाह; बहराइच कांड की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:22 AM IST
सार
बहराइच में दो किशोरों की हत्या कर पत्नी और दो बच्चियों के साथ किसान ने आत्मदाह कर जान दे दी। छह मौतों से निंदुरपुरवा टेपरहा गांव दहल उठा। लहसुन की बोआई से इनकार करने पर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
1 of 12
bahraich murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बहराइच में लहसुन की बोआई से इनकार करने पर निंदुरपुरवा टेपरहा गांव निवासी किसान विजय कुमार मौर्य ने बुधवार सुबह दो किशोरों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया।
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर दरवाजा तोड़ा तो भीतर विजय कुमार (45), पत्नी धीरज कुमारी (30), पुत्री प्रियांशी (8) और रियांशी (6) का जला हुआ शव मिला। रामगांव पुलिस ने विजय के भाई मनोज और अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
2 of 12
दो किशोरों की हत्या और परिवार को आग लगाकर मारने के के मामले की जांच करते आईजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत के बाद से विजय की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह आए दिन पत्नी व बच्चियों से भी मारपीट करता था।
3 of 12
दो किशोरों की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
22 वर्ष पूर्व बिहार से आकर बसा था विजय
पुलिस के अनुसार विजय मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला था। 22 वर्ष पूर्व यहां आकर करीब पांच एकड़ जमीन खरीद कर खेती शुरू की। गांव के अन्य लोगों की जमीन भी बटाई पर ली थी। उसके दोनों भाई भी यहीं अलग मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
मृतक सूरज यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोआई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14), सनी वर्मा (13) और किशन यादव (15) को घर बुलाया। सूरज और सनी ने महानवमी होने के कारण काम करने से इनकार कर दिया। नोकझोंक के बीच विजय ने किशन को लकड़ी काटने के लिए घर से बाहर भेज दिया।
सूरज और सनी से गुस्साए विजय ने घर के आंगन में धारदार से वार कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद मवेशियों व खुद को पूरे परिवार के साथ कमरे में बंद कर रसोई गैस सिलिंडर की मदद से आग लगा ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।