सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: जन्मदिन का केक लेकर अपने दो दोस्तों के साथ जा रहा था, बिजली का तार गिरने से तीनों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Three friend died by high voltage electric wire fall on them in ballia
एसडीएम के साथ ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। इसमें अब एक दर्दनाक बात सामने आई है। मरने वाले तीन दोस्तों में से एक का जन्म दिन था। जो अपने दोस्तों के साथ केक लेकर जा रहा था। एक साथ तीन की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शिवसागर दुबे और एसएचओ संजय त्रिपाठी भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा के दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह(26) का आज जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों छोटू सिंह(17) और सोनू गुप्ता(22) के साथ केक लेकर घर जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
Three friend died by high voltage electric wire fall on them in ballia
इसी खंबे से गिरा तार। - फोटो : अमर उजाला

तीनों जैसे ही शोभा छपरा गांव पहुंचे। उसी दौरान उनके ऊपर 11000 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। इससे तीनों झुलस गए और तड़पकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर शासन और प्रशासन सहित हजारों लोगों का जमावड़ा जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three friend died by high voltage electric wire fall on them in ballia

मृतक अनुज सिंह की बहन बैरिया से पढ़ कर घर लौट रही थी। जैसे ही उसने अपने भाई का शव देखा तो एक दम बेसुध हो गई। घटनास्थल पर मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं।

Three friend died by high voltage electric wire fall on them in ballia

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक के हेंडिल पर खंबे का तार टूटकर गिरा था। इससे पूरी बाइक में करंट फैल गया था। हाईवोल्टेज तार होने से बाइक भी जल गई। जिस खंबे से तार गिरा है, वह जर्जर भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Three friend died by high voltage electric wire fall on them in ballia

परिजनों का कहना है कि जब ग्रामीणों ने एसडीएम को फोन कर बुलाया, तो उन्होंने कहा कि मृतकों का नाम नोट करवा दीजिए। थोड़ी देर में लेखपाल को भेज देता हूं। इससे ग्रामीण आग बबूला हो गए और हाईवे जाम कर दिया। आखिरकार जब एसडीएम पहुंचे तो ग्रामीण आगबबूला हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। साथ ही ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed