सब्सक्राइब करें

UP News: 'ऐसा लगा कि अब बच नहीं पाएंगे', बरेली के मॉल की लिफ्ट में फंसे 13 लोग, बताई आपबीती

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 PM IST
सार

बरेली के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार रात हुई घटना ने मॉल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस लिफ्ट में 13 लोग फंसे थे, उसमें ऑपरेट नहीं था। लिफ्ट में फंसे लोग 35 मिनट तक जूझते रहे। वहां मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला जा सका। जानिए पूरा घटनाक्रम... 

विज्ञापन
13 people trapped in lift of City center LA mall in bareilly
मॉल की लिफ्ट में फंसे थे 13 लोग - फोटो : अमर उजाला

बरेली के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट रविवार रात बिजली गुल होने से अटक गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच 13 लोग 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान एक किशोरी बेहोश हो गई थी। मॉल प्रबंधन ने लिफ्ट संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। लिफ्ट को ऑपरेटर के बिना ही संचालित किया जा रहा था। यही कारण रहा कि जब लिफ्ट का गेट का नहीं खुला तो अंदर फंसे लोगों ने उसे तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इससे सेंसर खराब हो गया और अंत में गेट को तोड़ने के बाद ही लोगों को बाहर निकाला जा सका। बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट के अंदर से हेल्प-हेल्प की आवाजें ही बाहर आ रही थीं। 

13 people trapped in lift of City center LA mall in bareilly
घटना के बाद बंद की गई लिफ्ट - फोटो : संवाद
मॉल की व्यवस्था पर सवाल 
मॉल की तीसरी मंजिल से लेकर बेसमेंट में बनी पार्किंग तक आने के लिए लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। रविवार रात हुए हादसे ने मॉल की व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा किया है। मसलन, लिफ्ट के अंदर यदि ऑपरेटर होता तो वह अंदर फंसे लोगों को लिफ्ट से जुड़े सुरक्षा नियमों की जानकारी दे सकता था और उन्हें गेट पर बल प्रयोग से रोक सकता था। 
13 people trapped in lift of City center LA mall in bareilly
लिफ्ट में फंसे लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
मॉल प्रबंधन ने दी ये दलील 
लिफ्ट में लगा अलार्म बटन भी काम नहीं कर रहा था। कॉल बटन से भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। मॉल प्रबंधन का भी कहना है कि लोगों के लात मारने और जोर-जोर से पीटने के कारण लिफ्ट के सेंसर ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण जनरेटर चालू होने के बाद भी गेट नहीं खुला और लोग अंदर ही फंसे रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
13 people trapped in lift of City center LA mall in bareilly
लिफ्ट में फंसे लोग, दहशत में रोने लगे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बाहर मौजूद लोगों ने बंधाई हिम्मत
सनराइज कॉलोनी निवासी आयुष गंगवार ने बताया कि अंदर 13 लोग थे। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए। कुछ देर तक तो उन लोगों को भी समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। करीब 15 मिनट तक कोई मदद भी नहीं पहुंची। इसके बाद बाहर से लोग गेट पीटकर हिम्मत बंधाने लगे। बाहर लोगों के होने का पता चला तो जान में जान आई।
विज्ञापन
13 people trapped in lift of City center LA mall in bareilly
लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। - फोटो : संवाद
बाहर मौजूद लोग बने देवदूत 
लिफ्ट जब फर्स्ट फ्लोर पर अटकी तो अंदर से मदद के लिए लोग चिल्लाने लगे। इसी दौरान बाहर मौजूद लोगों ने गेट खोलने का प्रयास शुरू कर दिया। बाहर मौजूद राजेंद्र निगम, जितेंद्र सक्सेना, अमन सिंह आदि ने बताया कि उन लोगों ने शोर मचाकर सिक्योरिटी गार्ड को भी मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन कोई आसपास मौजूद नहीं था। इसके बाद कुछ और लोग जुट गए, जिनकी मदद से लोहे की रॉड के सहारे गेट को तोड़ा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed