{"_id":"69b9239181102c8c95092463","slug":"bareilly-murder-case-accused-had-an-affair-with-his-maternal-aunt-and-murdered-his-maternal-uncle-at-age-of-16-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में मारे गए अफसर की कहानी: 16 साल की उम्र में मामा का कत्ल, चचेरी बहन से निकाह, अब सास-साले की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में मारे गए अफसर की कहानी: 16 साल की उम्र में मामा का कत्ल, चचेरी बहन से निकाह, अब सास-साले की हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:59 PM IST
सार
यूपी के बरेली में पंचायत में खूनी खेल खेला गया। युवक ने चाकू से गोदकर की सास-साले की हत्या कर दी। जबकि पत्नी गंभीर घायल है। आरोपी पत्नी के मायके में रहने की वजह से नाराज था। आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
मुठभेड़ में मारा गया आरोपी अफसर खां
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में पंचायत के दौरान अफसर खां (38) ने सास आसमां (50), साले आदिल (22) और पत्नी सायमा (30) पर चाकू से हमला कर दिया। इससे आसमां और आदिल की मौत हो गई, जबकि सायमा की हालत नाजुक है। वारदात के बाद खून से सना चाकू लहराते हुए आरोपी हवाई अड्डे की ओर भाग गया था। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी अफसर खां को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
ई-रिक्शा/एंबुलेंस चालक अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे फैज (8) और आइशा (5) भी हैं। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था।
Trending Videos
2 of 9
इसी घर में हुई थी वारदात
- फोटो : संवाद
शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
आरोपी अफसर खां
- फोटो : अमर उजाला
शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।
4 of 9
परिजनों से पूछताछ करते एडीजी
- फोटो : संवाद
राशिद के मुताबिक, पंचायत शुरू होते ही दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी दौरान आदिल ने अफसर को चप्पल मार दी। विरोध में अफसर ने भी चप्पल उठा ली। वह दोनों को रोकने लगे तभी अफसर ने कमर से चाकू निकाल लिया। उसने आसमां, आदिल और सायमा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और वहां से भाग गया। उन्होंने अपनी गाड़ी से तीनों को स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आसमां और आदिल को मृत घोषित कर दिया। सायमा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
5 of 9
आरोपी ने घर के अंदर दिया वारदात को अंजाम
- फोटो : संवाद
16 साल की उम्र में मामी के साथ मिलकर रेत दिया था मामा का गला
अफसर ने 16 साल की उम्र में वर्ष 2004 में मामी के साथ मिलकर मामा जाकिर खां की हत्या कर दी थी। तब अफसर पर मामी के साथ प्रेम संबंध का भी आरोप लगा था। इसी के विरोध के चलते उसने मामा की हत्या की थी। ससुर नन्हें खां ने बताया कि अफसर ने चाकू से अपने मामा का गला रेता था। घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भेजा गया था। वर्ष 2015 में वह हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।