{"_id":"69b62e8c8336ab03c60110f9","slug":"budaun-double-murder-hpcl-officers-murder-accused-grandfather-was-also-killed-in-an-encounter-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अफसरों के 'कातिल' के बाबा का भी हुआ था एनकाउंटर, सेना के रिटायर्ड अधिकारी के भाई की अपहरण कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफसरों के 'कातिल' के बाबा का भी हुआ था एनकाउंटर, सेना के रिटायर्ड अधिकारी के भाई की अपहरण कर की थी हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:00 PM IST
सार
बदायूं में एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या का आरोपी अजय प्रताप सिंह अपने बाबा के दिखाए मार्ग पर चल पड़ा था। आरोपी के बाबा का एनकाउंटर हुआ था। दो साल पहले इफको के एक अधिकारी के अपहरण के मामले में आरोपी का तहेरा भाई जेल जा चुका है।
बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल के दो अधिकारियों को उनके ही मीटिंग रूम में घुसकर 12 मार्च को गोली मारकर हत्या करने का आरोपी अजय प्रताप सिंह अपने बाबा श्याम बहादुर के पगचिह्नों पर चल पड़ा था। भाजपा के बड़े नेता का उसके परिवार पर हाथ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि अजय के बाबा ने सेना के एक अफसर के भाई का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बाबा का एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद परिवार गांव सैजनी आकर ननिहाल में आकर बस गया।
दो साल पहले इफको के एक अधिकारी के अपहरण के मामले में आरोपी का तहेरा भाई जेल जा चुका है। आरोपी का परिवार मूलत: शाहजहांपुर के गांव परसरा का रहने वाला था।
Trending Videos
2 of 13
ट परिसर में निरीक्षण करते डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा।
- फोटो : संवाद
नेताओं की सरपस्ती के चक्कर में आरोपी अजय प्रताप सिंह किशोर अवस्था से ही धन कमाने के लालच में गांव में दबंगई करने लगा था। पिता व ताऊ भी गांव में आने के बाद से चर्चा में रहे। यही वजह रही कि आज आरोपी दो अधिकारियों की हत्या के मामले में जेल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
सैजनी गांव स्थित प्लांट परिसर में निरीक्षण करते डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा
- फोटो : संवाद
जानकारों ने बताया कि आरोपी के बाबा श्याम बहादुर ने सेना के रिटायर्ड अधिकारी राजकुमार के भाई दंगल सिंह का अपहरण किया और उसकी नाक में नकेल डालकर 14 दिन तक घर में कैद रखा। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने श्याम बहादुर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। यह मामला करीब 45 वर्ष पहले का है।
4 of 13
एचपीसीएल प्लांट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
जानकारों ने बताया कि श्याम बहादुर के दो बेटे हैं। एक आरोपी के पिता राजेश हैं, जो अपने पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों और बच्चों को लेकर अपनी ननिहाल सैजनी में आकर बस गए। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया 45 साल पहले जब यह लोग गांव आए तो राजेश के मामा ने 40 बीघा जमीन दोनों भाइयों के नाम कर दी थी। आरोपी के ताऊ ने गांव सैजनी में करीब 15 बीघा जमीन में मकान बना रखा है, जबकि आरोपी का मकान बहुत सीमित जगह में बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 13
आरोपी के मकान में राशन की दुकान
- फोटो : संवाद
आरोपी के परिवार के नाम गांव में है कई बीघा जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को गांव सैजनी के साथ पास के ही गांव मुड़िया खेड़ा के कुछ लोगों से बात की तो सामने आया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने प्लांट के आसपास दो सौ बीघा जमीन खरीद रखी है। इसमें कई बीघा जमीन आरोपी ने परिवार के लोगों के नाम करा रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की ताई क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रही हैं। आरोपी के ममेरे भाई भाजपा में एक नेता हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।