सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी: बरेली में रंग-बिरंगे फूलों को देख गदगद हुए लोग, आज होगी विजेताओं की घोषणा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 10:58 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों और कलात्मक पौधों को देखकर प्रकृति प्रेमी गदगद हो गए। उन्होंने फूलों के साथ सेल्फी ली। तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के विजेताओं की घोषणा के साथ रविवार को समापन हो जाएगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Flower Exhibition Nature Lovers Delighted by Colorful Flowers in Bareilly
अमर उजाला परिसर में सजी सतरंगी बगिया - फोटो : अमर उजाला

बरेली के अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को फूलों के रंग और मकरंद का संगम देख प्रकृति प्रेमी गदगद हो उठे। सुबह से ही परिसर में शहरवासियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा। लाल, पीले, नीले और बैंगनी रंगों के फूलों को देखकर ऐसा लग रहा था मानों किसी ने परिसर में सतरंगी कालीन बिछा दिया हो। रविवार को समापन के अवसर पर विजेताओं की घोषणा निर्णायक मंडल की ओर से की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Trending Videos
Amar Ujala Flower Exhibition Nature Lovers Delighted by Colorful Flowers in Bareilly
पुष्प प्रदर्शनी में कलात्मक पौधे - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी लोग अपनी विशेष प्रविष्टियां लेकर पहुंचते रहे। गमलों में सजे कलात्मक पौधों और बोन्जाई की विविधता ने निर्णायक मंडल को भी हैरत में डाल दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फूलों के साथ सेल्फी लेता नजर आया। कार्यक्रम स्थल के पास बाहर से आए लोंगो के लिए सेल्फी प्वॉइंट के साथ ही गार्डन की सुंदर सजावट भी की गई है। सभी की निगाहें अब परिणाम पर टिकी हैं कि इस बार फूलों का सरताज कौन बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Flower Exhibition Nature Lovers Delighted by Colorful Flowers in Bareilly
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में बोन्जाई पौधे - फोटो : अमर उजाला
298 असाधारण वैरायटी के पौधे मौजूद 
पुष्प प्रदर्शनी में इस बार करीब 1500 से अधिक पौधे लगे हैं। असाधारण वैरायटी में भी 298 पौधे आए है। इसमें सबसे अधिक कैक्टस के पौधे शामिल हैं।
 
Amar Ujala Flower Exhibition Nature Lovers Delighted by Colorful Flowers in Bareilly
फूलों को निहारते शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों का दिल जीत रहे गार्डन
लव मिश्रा, आईवीआरआई, डॉ. शोभा टंडन, रजत खंडेलवाल, ज्योति खंडेलवाल, जीआरएम, एसआरएमएस, रितु जैन, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीआईजी आवास, माई ट्री गार्डन, पूजा अग्रवाल, केसीएमटी आदि के गार्डन देखकर शहरवासी प्रफुल्लित हुए।
विज्ञापन
Amar Ujala Flower Exhibition Nature Lovers Delighted by Colorful Flowers in Bareilly
पुष्प प्रदर्शनी में सेल्फी लेते एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन से अमर उजाला शहर वासियों के दिल में एक अलग मुकाम बनाता है। फूलों को देखकर तन में ताजगी भर गई। मन भी सुवासित हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed