{"_id":"69d5eea28dfe763ad4009f1c","slug":"bulldozers-roll-over-shops-in-bareilly-traders-allege-we-were-not-even-given-a-chance-to-remove-our-goods-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में दुकानों पर चला बुलडोजर, हिली कारोबार की नींव, व्यापारी बोले- सामान हटाने का मौका तक नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में दुकानों पर चला बुलडोजर, हिली कारोबार की नींव, व्यापारी बोले- सामान हटाने का मौका तक नहीं दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:54 AM IST
सार
बरेली में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को 60 से अधिक दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। निगम का दावा है कि अतिक्रमण कर किए गए निर्माण पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया था। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें सामान हटाने का मौका तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
1 of 9
बरेली में दुकानों पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड योजना) में बाधा बन रहीं दुकानों व अन्य निर्माण पर मंगलवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। 60 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने सामान हटाने तक का समय न देने का आरोप लगाया। कहा कि इससे लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, नगर निगम ने सभी आरोपों को खारिज किया। दावा किया कि कई बार नोटिस देने के साथ ही दुकानों पर लाल निशान भी लगाए गए थे। दुकानों को ध्वस्त होता देख कई दुकानदारों के आंसू छलक आए। कहा कि दुकानें टूटने से अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Trending Videos
2 of 9
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से सहमे स्थानीय निवासी
- फोटो : अमर उजाला
वर्षों की मेहनत से बनी दुकान आंखों के सामने टूटी, छलके आंसू
वर्षों की मेहनत से बनाई गई दुकान को अपने आंखों के सामने टूटता देख कई व्यापारियों की आंखों से आंसू छलक आए। व्यापारियों ने कहा कि जीवन भर की कमाई चली गई, अब रोजीरोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। दुकानदार आरिफ ने बताया कि 30 साल से यहां दुकान संचालित कर रहे हैं। अगर दुकान अतिक्रमण करके बनाई गई थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कपड़े की दुकान संचालित करने वाले राजीव का आरोप था कि निगम कार्रवाई में भेदभाव कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
महिलाओं ने किया कार्रवाई का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
कई महिलाओं ने किया कार्रवाई का विरोध
फर्नीचर की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार बुलडोजर न चलाने की गुहार लगाते रहे, मगर टीम ने उन्हें अनसुना करके दुकान का शटर और छज्जा गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं भी विरोध में आई लेकिन पुलिस से उन्हें हटा दिया। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि भेदभाव का आरोप गलत है। जो दुकानें शेष हैं, जल्द ही उन पर भी कार्रवाई होगी।
4 of 9
बुलडोजर से गिराई गईं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
विरोध के बीच चलता रहा बुलडोजर
कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटा चौराहा व नैनीताल रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम प्रस्तावित है। ये प्रोजेक्ट पहले ही करीब चार माह विलंब से चल रहा है। सड़क के दोनों ओर अवैध निर्माण के चलते काम में और दिक्कतें आ रही हैं। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर मंगलवार को सुबह 10 बजे ही निगम की टीम तीन बुलडोजर, प्रवर्तन दल व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। पहले से चिह्नित अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया गया। बुलडोजर चलते ही विरोध शुरू हो गया। हालांकि, विरोध को दरकिनार करते हुए टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
5 of 9
कई बुलडोजरों से की गई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज की दीवार भी गिराई गई
नगर निगम की टीम ने धर्मस्थल के पास किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। पेट्रोल पंप की दो दुकानों के साथ ही पास बनी दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। कई अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। केडीएम इंटर कॉलेज की दीवार भी गिराई गई। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।