सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faiz and Chandrakanti Hospitals in Bareilly Issued Notices

आयुष्मान कार्ड पर 'खेल': बरेली में फैज और चंद्रकांति हॉस्पिटल को नोटिस, पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अस्पतालों में अनियमितताएं मिलीं। एक अस्पताल पर आयुष्मान कार्डधारक से रुपये वसूलने का आरोप लगा तो दूसरे अस्पताल में कार्ड का संदिग्ध इस्तेमाल पाया गया। 

Faiz and Chandrakanti Hospitals in Bareilly Issued Notices
स्वास्थ विभाग की टीम ने हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। फैज और चंद्रकांति हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह की अध्यक्षता में गठित विशेष टीम में डॉ. लईक अहमद, डॉ. अनुराग अग्रवाल और अमीर बेग शामिल रहे। 

Trending Videos


आयुष्मान कार्ड धारक से वसूले रुपये 
टीम जांच के लिए फैज हॉस्पिटल, चंद्रकांति हॉस्पिटल और आईनोवा हॉस्पिटल पहुंचीं। फैज हॉस्पिटल में मरीज सितारा के परिजनों ने टीम को बताया कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनसे जांच के नाम पर करीब 6000 रुपये नकद वसूले गए। गांव नौगवां ठाकुरान निवासी मरीज सुनीता के नाम पर बिहार के अररिया जनपद का संदिग्ध आयुष्मान कार्ड लगा मिला, इसकी जानकारी स्वयं मरीज या उसके पति को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना डिग्री के काम करते मिले कर्मचारी 
अस्पताल प्रशासन अग्नि सुरक्षा (फायर एनओसी), बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित कोई भी अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अस्पताल में बिना किसी नर्सिंग डिग्री के नगमा, अफसाना और हिदायत काम करते मिले। निरीक्षण के दौरान महिला स्टाफ द्वारा टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

चंद्रकांति हॉस्पिटल पर भी लगा आरोप 
चंद्रकांति हॉस्पिटल में भर्ती मरीज राहुल और किरन ने बताया कि उनसे इलाज के दौरान जांच के पैसे लिए गए हैं। वहीं, मरीज पप्पू को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था। बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी यहां लापरवाही मिली। आईनोवा हॉस्पिटल का निरीक्षण सकारात्मक रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि लापरवाही मिलने पर नोटिस दिया गया है। भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति हुई, तो संबंधित अस्पतालों का आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed