सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Temperature drop due to drizzle and light rain for one hour in Pilibhit

Weather Update: बरेली में छाए बादल, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट; पीलीभीत में एक घंटे हुई हल्की बारिश

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बरेली में आंधी के साथ बारिश हुई तो बुधवार को सुबह फिर मौसम बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। उधर, पीलीभीत जिले में एक घंटे तक हल्की बारिश होती रही। 

Bareilly Temperature drop due to drizzle and light rain for one hour in Pilibhit
पीलीभीत में सुबह सुबह हुई बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली समेत आसपास के जिलों में बेमौसम बारिश का क्रम जारी है। बरेली में बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले मंगलवार दोपहर मौसम के बदलाव के साथ ही तेज आंधी चली। कुछ देर बाद ही बारिश शुरू होने से मौसम खुशगवार हो गया। शाम तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में छुटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहा। रात में भी बादल छाए रहे। आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा हो गया है।  

Trending Videos

 
मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि मध्यम क्षोभमंडल में पाकिस्तान और पंजाब के पास मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। आने वाले दिनों में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट का अनुमान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी में गिरा बदायूं रोड पर लगा यूनीपोल
शहर में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर लगाए गए भारी-भरकम विज्ञापन बोर्ड (यूनीपोल) अब राहगीरों की जान के दुश्मन बनने लगे हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बदायूं रोड पर पराग फैक्ट्री के पास लगा यूनीपोल आंधी में गिर गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। यूनीपोल के गिरते ही बदायूं मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हादसे के कुछ देर बाद ही यूनीपोल को हटा दिया गया। ये यूनीपोल लगाया किसने, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हादसे के बाद स्थानीय  प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पीलीभीत में बारिश, किसानों की मुश्किलें बढ़ी 
पीलीभीत जिले में मंगलवार रात से तेज हवा और बादल छाए रहने के बाद बुधवार सुबह बारिश शुरू हो गई। एक घंटे से अधिक समय से हल्की बारिश होती रही। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेत में कटी और तैयार खड़ी गेहूं फसल के नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो किसानों को काफी नुकसान होगा। गेहूं की कटाई प्रभावित होगी साथ ही उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। उधर, बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। जरूरी काम से निकले लोग छाता लगाए दिखे। स्कूली बच्चे भी रिमझिम फुहार के बीच भीगते हुए स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed