फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्चना हत्याकांड: बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ देख खौला था पिता का खून, कई बार समझाया पर वो न मानी और फिर...

Fri, 27 Jan 2023 07:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
father killed daughter in shahjahanpur news
बोरी में मिली थी छात्रा की लाश - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर की इंटरमीडियट की छात्रा अर्चना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अर्चना की हत्या उसके पिता सुखलाल ने की थी। खेत में युवक के साथ देखने के बाद पिता ने उसकी पिटाई करने के बाद कमरे में बंद रखा। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर 21 जनवरी को सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद रात में बेहोशी की हालत में उसे बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया। मृतका के प्रेमी के सामने आने के बाद मामले की परतें खुलने लगी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद मृतका के पिता ने सारा राज खोल दिया।



इंटरमीडिएट की छात्रा अर्चना देवी कोरोकुइयां स्थित ईडेन पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। 24 जनवरी की सुबह उसका शव दियूरिया-कल्यानपुर गांव के पास तालाब किनारे बोरी में मिला था। तालाब के किनारे स्कूल बैग, साइकिल आदि पड़ा मिला था। मृतका के पिता सुखलाल ने 10 जनवरी से स्कूल जाने के बाद वापस न आने और पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। 

father killed daughter in shahjahanpur news
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अर्चना के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच शुरू की। उसमें सबसे अधिक बार गांव के मटरू नाम के युवक से बात हुई। पुलिस ने उससे संपर्क साधा। वह इंदौर में था। पुलिस मान रही थी कि उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने की थी। उसके गांव आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सारी कहानी ही बदल गई। 
father killed daughter in shahjahanpur news
अर्चना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अर्चना के पिता सुखलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद सुखलाल ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी को कड़ाके की सर्दी होने के साथ घना कोहरा पड़ रहा था। स्कूल की छुट्टियां चल रहीं थीं। फिर भी अर्चना बैग लेकर स्कूल जाने की बात कहकर साइकिल से निकली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
father killed daughter in shahjahanpur news
अर्चना का फाइल फोटो, पिता सुखलाल - फोटो : अमर उजाला
पिता को शक गहराया तो उसने पीछा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर सुनसान वाले इलाके में स्थित गन्ने के खेत में उसे एक युवक के साथ पिता ने देख लिया। सुखलाल ने बेटी के थप्पड़ मारने के बाद अपने घर में लाकर कमरे में बंद कर दिया। रात में उसे जिंदा बेहोशी की हालत में बोरी में भरकर तालाब में फेंका आया। 
विज्ञापन
father killed daughter in shahjahanpur news
अर्चना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी एस. आनंद ने बताया कि विवेचना के दौरान छात्रा के पिता की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो सारी हकीकत सामने आ गई। पिता ने ही बेटी की हत्या की थी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed