फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरी कांड: सुरेश प्रधान और सूरजपाल को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी, परमवीर पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

Fri, 27 Jan 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Suresh Pradhan and Surajpal accused of Katri kand may be declared land mafia in Bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

बरेली के कटरी कांड में दोनों पक्षों के नामजद और अज्ञात सहित 49 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस इसमें से 22 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि 27 फरार चल रहे हैं। परमवीर सिंह के बाद प्रशासन अब सुरेश प्रधान व उसके करीबी सूरजपाल को भी भूमाफिया घोषित करने की तैयारी में है।



बता दें कि फरीदपुर के गांव गोविंदपुर में 11 जनवरी को जमीन पर कब्जे को लेकर सुरेश प्रधान और परमवीर सिंह के पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। कटरी कांड में परमवीर सिंह की तरफ से सुरेश समेत 18 नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस सुरेश समेत 16 लोगों को जेल भेज चुकी है। 17 लोग अभी भी फरार हैं। 

Suresh Pradhan and Surajpal accused of Katri kand may be declared land mafia in Bareilly
आरोपी परमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सुरेश के भाई की पत्नी अनीता देवी की तरफ से परमवीर सिंह समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। नामजद आरोपियों में देवेंद्र सिंह व परमिंदर सिंह को भी शामिल किया गया था, जिनकी हत्या हुई थी। 16 आरोपियों में से पुलिस मुख्य आरोपी परमवीर सिंह समेत छह लोगों को जेल भेज चुकी है। आठ आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। 

Suresh Pradhan and Surajpal accused of Katri kand may be declared land mafia in Bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
कटरी कांड में सुरेश प्रधान पक्ष के आरोपी आगरा निवासी पाठक बंधु लखनऊ के बड़े नेता की शरण में है। उन्होंने बरेली की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है, जिसमें पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। इधर, किरकिरी से बचने के लिए पुलिस उनको पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Pradhan and Surajpal accused of Katri kand may be declared land mafia in Bareilly
सुरेश प्रधान व अन्य दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कटरी कांड में सुरेश प्रधान के दोस्त आगरा निवासी सुभाष पाठक व वीरेंद्र पाठक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जब तक सुरेश पकड़ में नहीं आया था, तब तक पुलिस आगरा में पाठक बंधु के ठिकानों पर दबिश देती रही। सुरेश के मिलने के बाद यह कवायद रोक दी गई। 
विज्ञापन
Suresh Pradhan and Surajpal accused of Katri kand may be declared land mafia in Bareilly
कटरी कांड - फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के एक बड़े नेता से रिश्तेदारी के चलते पुलिस इन पर सीधा हाथ डालने से बच रही है। हालांकि, पुलिस नेताओं के जरिये ही इनको हिरासत में लेने की उम्मीद भी संजोए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed