सब्सक्राइब करें

Republic Day 2023: बरेली मंडल में शान से लहराया तिरंगा, गणतंत्र पर बिखरी वसंती छटा, देशभक्ति के गूंजे तराने

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
republic day 2023 celebration in bareilly and shahjahanpur
गणतंत्र दिवस 2023 - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर बरेली मंडल के सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कर लोगों ने देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 



बरेली में गुरुवार सुबह से ही देशभक्ति के तराने गूंजने लगे। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। यहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद भव्य परेड हुई। कैबिनेट मंत्री ने परेड की सलामी ली। परेड में शामिल पुलिस के जवानों के जोश और जज्बे ने दर्शकों में भी उत्साह का संचार कर दिया। इस अवसर पर एडीजी प्रेमचंद मीना, आईजी राकेश सिंह, डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

republic day 2023 celebration in bareilly and shahjahanpur
तिरंगे को सलामी देतीं कमिश्नर संयुक्ता समद्दार - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर संयुक्ता समद्दार और डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने अपने कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया। कमिश्नर ने कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई। अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी तिरंगा शान से लहराया। 
republic day 2023 celebration in bareilly and shahjahanpur
एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी और एएसपी चंद्रकांत मीना - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ थ्री के रूप में काम कर रहे एएसपी चंद्रकांत मीना को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
republic day 2023 celebration in bareilly and shahjahanpur
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया पुलिसकर्मियों को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति के तरानों के बीच परेड की गई।बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 9.30 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस की आठ टीमें ने परेड कर सलामी दी।

विज्ञापन
republic day 2023 celebration in bareilly and shahjahanpur
बदायूं पुलिस लाइन में राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ली परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर समेत जिले के सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कलेक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस की परेड हुई, जिसमें राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी ओपी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगे के रंग में रंगे पुलिस कर्मियों की छटा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बदायूं क्लब में डीएम मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed