फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने किया ऐसा पाप: बेटी को जिंदा बोरी में डाल तालाब में फेंका, खूब बहाए घड़ियाली आंसू, सामने आया खौफनाक राज

Sat, 28 Jan 2023 09:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jan 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
Father kills daughter by throwing her alive into pond in Shahjahanpur
अर्चना का फाइल फोटो, आरोपी पिता सुखलाल - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को जिंदा बोरी में बंदकर तालाब में फेंक दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता 15 दिन तक बेटी के लापता होने का नाटक करता रहा। जब उसकी लाश मिली तो खूब रोया। तब किसी को शक भी नहीं था कि पिता ही बेटी का हत्यारा होगा। पुलिस ने शुक्रवार को अर्चना हत्याकांड का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। पुलिस के मुताबिक अर्चना की हत्या उसके पिता सुखलाल ने की थी। खेत में युवक के साथ बेटी को देखने के बाद सुखलाल ने साजिश रची। उसने बेटी की पिटाई की। कई दिन तक कमरे में बेटी को बंद रखा। 21 जनवरी को उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद रात में उसे बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया था। 

Father kills daughter by throwing her alive into pond in Shahjahanpur
अर्चना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अर्चना कोरोकुइयां स्थित एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। 24 जनवरी की सुबह उसका शव दियूरिया-कल्यानपुर गांव के पास तालाब किनारे बोरी में मिला था। तालाब के किनारे स्कूल बैग, साइकिल पड़ी थी। मृतका के पिता सुखलाल ने 10 जनवरी से स्कूल जाने के बाद वापस न आने और पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। 
Father kills daughter by throwing her alive into pond in Shahjahanpur
अर्चना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अर्चना के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच शुरू की। उसमें सबसे अधिक बार गांव के मटरू नाम के युवक से बात हुई। पुलिस ने उससे संपर्क साधा। वह इंदौर में था। पहले पुलिस मान रही थी कि उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने की थी, लेकिन प्रेमी के गांव आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सारी कहानी ही बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father kills daughter by throwing her alive into pond in Shahjahanpur
बोरी में मिली थी छात्रा की लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अर्चना के पिता सुखलाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी को कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूल का अवकाश था। फिर भी अर्चना बैग लेकर स्कूल जाने की बात कहकर साइकिल से निकली। सुखलाल का शक गहराया तो उसने पीछा किया।
विज्ञापन
Father kills daughter by throwing her alive into pond in Shahjahanpur
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में गन्ने के खेत में उसे एक युवक के साथ अर्चना को पिता ने देख लिया। सुखलाल ने बेटी के थप्पड़ मारने के बाद घर में लाकर कमरे में बंद कर दिया। 21 जनवरी की रात उसे बेहोशी की हालत में बोरी में भरकर तालाब में फेंका आया। उससे पूछताछ की गई तो सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed