{"_id":"6a658039f3d999708701cca9","slug":"groom-dies-after-being-bitten-by-a-snake-on-his-wedding-night-in-badaun-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहागरात पर दूल्हे की मौत: लाल जोड़े में दुल्हन, ये बात समझ अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन; इस कारण गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात पर दूल्हे की मौत: लाल जोड़े में दुल्हन, ये बात समझ अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन; इस कारण गई जान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:39 AM IST
सार
बदायूं में सुहागरात पर दूल्हे बबलू की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक छा गया। 22 वर्षीय बबलू बृहस्पतिवार को अपनी दुल्हन को विदाकर घर लाया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी दुनिया उजड़ गई।
विज्ञापन
1 of 9
Groom dies
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के बदायूं जिले के उघैती के इलाके में गांव रियोनाई में बृहस्पतिवार की रात सुहागरात पर सांप के डसने की वजह से बेटे बबलू की मौत होने के मामले में पिता को उसे न बचा पाने का मलाल है। रोते हुए पिता कुंवरपाल मौर्य ने बताया कि उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि बेटे को सांप ने डस लिया है।
वे तो पेट की बात कहते हुए सहसवान से बदायूं तक अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। जब तक डॉक्टर ने सर्पदंश का शक जताया तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उधर, नवविवाहित बबलू की मौत से परिवार की खुशियां छिन गईं। शादी की कई रस्में भी नहीं हो पाई थीं। पूरे गांव में मातम है।
उघैती क्षेत्र के रियोनाई गांव निवासी कुंवरपाल मौर्य के बेटे बबलू (22) की बरात बुधवार को कादराबाद, कोतवाली गुन्नौर गई थी। दुल्हन को लेकर बरात बृहस्पतिवार को लौटी। बड़े ही अरमानों से कुंवरपाल ने बड़े बेटे की शादी की थी। बेटा बबलू खेती-किसानी में पिता का सहयोगी रहता था। विदाई के बाद सभी थक गए। इस वजह से दहेज में मिले बेड को कोई तैयार नहीं कर सका।
2 of 9
मृतक के पिता के नहीं थम रहे आंसू
- फोटो : संवाद
बेड खुला रहने की वजह से बबलू रात में कमरे में गद्दा बिछाकर लेट गया। नवविवाहिता नीतू भी उसी कमरे में थी। परिवार के अन्य लोग आंगन और छत पर सोने चले गए। बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि के बाद लगभग 3 बजे अचानक बबलू के पेट में दर्द हुआ। उसने फोन करके अपने पिता कुंवरपाल को बुलाया।
3 of 9
मां का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : संवाद
कुंवरपाल ने बताया कि पेट में दर्द होने की वजह से वह बेटे को गांव के मंदिर के पास की क्लीनिक पर लेकर गए। वहां आराम न मिलने पर सहसवान सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सांप के डसने की वजह से जहर शरीर में फैलने की बात कही और मेडिकल कॉलेज बदायूं ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बबलू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
वह बेटे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शरीर में कुछ नहीं होने की बात कही। इसके बाद वह शुक्रवार को दिनभर सांप काटे की दवा देने वालों सहित अन्य लोगों के पास भटकते रहे। पिता ने बताया कि करीब 12 जगहों पर बेटे को लेकर भटके, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पिता कुंवरपाल का कहना है कि सांप ने डसा, इसका कोई प्रमाण बेटे के शरीर पर नहीं था। सपेरे को बुलाकर घर का कोना-कोना दिखवाया, लेकिन सांप कहीं नहीं मिला। कुंवरपाल बोले- यह मालूम होता कि बेटे को सांप ने डसा है तो वह सीधे सांप काटने वाले के यहां लेकर जाते। इधर, शनिवार सुबह परिजनों ने बबलू के शव की अंत्येष्टि कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।