{"_id":"63d4b44adacee4715e72674f","slug":"lakhimpur-kheri-violence-ashish-mishra-released-from-jail-but-he-will-not-be-able-to-stay-in-up-delhi-2023-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: जेल से रिहाई, लेकिन यूपी-दिल्ली में नहीं रह पाएगा आशीष, हफ्तेभर में बताना होगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: जेल से रिहाई, लेकिन यूपी-दिल्ली में नहीं रह पाएगा आशीष, हफ्तेभर में बताना होगा ठिकाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशीष मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू को यूपी और दिल्ली छोड़कर बाहर रहने और रिहा होने के सप्ताह भर के भीतर ही अदालत को नए पते की जानकारी और लोकेशन देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते शुक्रवार को रिहा हुए आशीष मिश्र मोनू को नए ठिकाने की जानकारी अदालत में सप्ताह भर के भीतर देनी होगी।
यह था मामला
तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। मामले में किसानों व मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं दोनों की तरफ से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। तीन महीने के अंदर विवेचना कर एसआईटी ने जहां तीन जनवरी 2022 को चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं मजबूत पैरवी से आशीष मिश्र को जमानत मिली और 15 फरवरी को उसकी जिला कारागार से रिहाई हो गई थी। लेकिन, रिहाई के बाद वह जेल से बाहर सिर्फ 68 दिन ही रह पाया।
2 of 5
सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम जमानत
- फोटो : Social Media
इसी बीच किसानों पर हमले की खबरें सामने आने के बाद किसानों की पैरवी पर 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्र की जमानत रद्द कर दी थी। ऐसे में 68 दिन बाद ही 24 अप्रैल को उसे फिर से आत्मसमर्पण कर जेल जाना पड़ा। करीब सात महीने बाद उस पर अदालत ने छह दिसंबर को आरोप भी तय कर दिए थे। अब 25 जनवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने उसे आठ सप्ताह की अंतरिम जमानत दी।
3 of 5
आशीष मिश्र (पेशी के दौरान की तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
279 दिन बाद एक बार फिर से उसे रिहाई मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने उसे आठ सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। शुक्रवार को आशीष की रिहाई को लेकर जिला जेल के बाहर सुबह से ही मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। आशीष मिश्र को 6 बजकर 50 मिनट पर जिला जेल के पिछले गेट से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेल से रिहा हुआ आशीष मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
जींस और ग्रे कलर का ब्लेजर पहने आशीष मिश्र को सफेद कार में एक व्यक्ति लेने आया था। रिहाई के दौरान आशीष मिश्र तेज दौड़ लगाता हुआ सफेद रंग की कार में सवार हुआ और वहां से उसकी गाड़ी सीधे 10 मिनट के अंदर सात बजे तक शाहपुरा स्थित घर में दाखिल हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
इसी कार से गया आरोपी आशीष मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र समेत सभी 13 आरोपियों पर 6 दिसंबर 2022 को अदालत ने आरोप तय कर दिए थे। सुनवाई के दौरान एडीजे सुनील वर्मा की अदालत ने मंत्री पुत्र समेत सभी 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में आरोप तय किये थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।