सब्सक्राइब करें

Bareilly News: मन में देशभक्ति का जज्बा, जुबां पर भारत माता के जयकारे, सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 May 2025 10:33 AM IST
सार

सेना के सम्मान में सामाजिक संगठनों की ओर से गुरुवार को बरेली में तिरंगा यात्रा निकाली। डीडीपुरम चौराहे से निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों के हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे थे। तिरंगा यात्रा में मेयर, सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

विज्ञापन
People took out a Tiranga Yatra in honour of the army in Bareilly
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पोस्टर, डीजे पर बजते देशभक्ति के गीत, हर जुबां पर भारत माता के जयकारे। बरेली के पॉश इलाके डीडीपुरम में बृहस्पतिवार को यह नजारा आम रहा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शहर में सामाजिक संगठनों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया।
Trending Videos
People took out a Tiranga Yatra in honour of the army in Bareilly
तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित हजारों लोगों ने एकत्र होकर डीडीपुरम चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा शहीद पंकज अरोरा चौक से दीनदयाल पुरम, राजेंद्र नगर, स्वयंवर बारात घर, भारत माता मंदिर, झूलेलाल द्वार होते हुए शहीद पंकज अरोरा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
People took out a Tiranga Yatra in honour of the army in Bareilly
शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा में पहुंचे भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के कारण ही ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ और आतंक की कमर टूटी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ये नया भारत है, जो किसी से डरने वाली नहीं है।
People took out a Tiranga Yatra in honour of the army in Bareilly
शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
महापौर उमेश गौतम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सैनिकों को दिया। भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया। वहीं, मीरगंज के गांव हुरहुरी से कुलछा खुर्द तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल समेत अन्य लोगों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
People took out a Tiranga Yatra in honour of the army in Bareilly
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला
डीडीपुरम शहीद चौक से निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे पूर्व सैनिकों का जज्बा देखते ही बन रहा था। मुस्लिम समाज की ओर से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed