सब्सक्राइब करें

UP: बरेली में आंधी से पेट्रोल पंप की छत उड़ी, सैकड़ों खंभे और पेड़ गिरे; तस्वीरों में देखें तबाही

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 12:45 PM IST
सार

बरेली में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई। शहर में सैकड़ों खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। आंधी से पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित रहा। तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर... 

विज्ञापन
Petrol pump roof blown off by storm in Bareilly hundreds of poles and trees toppled
पेट्रोल पंप की छत उड़ी - फोटो : अमर उजाला

बरेली में बुधवार रात करीब 10 बजे 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। आंधी के कारण दो सौ से अधिक पेड़ गिर गए। 125 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ा। शाहजहांपुर सड़क पर स्थित भारत पेट्रोल पंप की छत उड़ गई। 



Petrol pump roof blown off by storm in Bareilly hundreds of poles and trees toppled
बरातघर का गेट टूटा - फोटो : अमर उजाला
बरातघर का गेट टूटा 
पीलीभीत बाइपास पर पासपोर्ट कार्यालय के सामने लगा विज्ञापन बोर्ड भी झुक गया। पीलीभीत बाइपास पर एक बरातघर का गेट टूट गया और श्यामगंज में एक छत गिर गई। मलूकपुर इलाके में छत पर लगा सौर ऊर्जा पैनल भी उड़ गया। ट्यूलिप टावर के बाहर बिजली का पोल गिरा। 
Petrol pump roof blown off by storm in Bareilly hundreds of poles and trees toppled
अवैद्यनाथ द्वार पर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद
सेटेलाइट, लाल फाटक और अवैद्यनाथ द्वार पर भी कई पेड़ गिरे। सड़क पर पेड़ गिरने से सुरेश शर्मा नगर और रोहिलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सड़क पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान एक ऑटो चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol pump roof blown off by storm in Bareilly hundreds of poles and trees toppled
थाने में गिरा पेड़, सिपाही की बुलेट क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद

शहर में एडीजी कार्यालय के बाहर सड़क पर पेड़ गिर गया। सीबीगंज थाने में भी पेड़ गिरने से एक सिपाही की बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पीलीभीत बाइपास, बदायूं सड़क और नैनीताल राजमार्ग सहित कई स्थानों पर यूनिपोल भी गिर गए।

विज्ञापन
Petrol pump roof blown off by storm in Bareilly hundreds of poles and trees toppled
आंधी के साथ बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का यलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने रुहेलखंड क्षेत्र के लिए शनिवार तक तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे क्षेत्र के तापमान में कमी आने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 जून तक तेज हवाएं चलेंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed