सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies after solar panels fall due to storm in Bareilly

आंधी का कहर: बरेली में पड़ोसी का सोलर पैनल उड़कर आंगन में गिरा, युवक की मौत; अलग-अलग घटनाओं में पांच घायल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बुधवार रात आंधी के दौरान अलग-अलग इलाकों में घटना हुईं। कैंट इलाके में पड़ोसी की छत पर लगा सोलर पैनल उड़कर दूसरे घर के आंगन में सो रहे युवक पर जा गिरा, जिससे युवक की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं। 

man dies after solar panels fall due to storm in Bareilly
चारपाई पर सो रहे युवक पर गिरा था सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में बुधवार रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक किशोरी और चार अन्य लोग शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 



पहली घटना कैंट क्षेत्र के नकटिया में हुई, जहां 25 वर्षीय केहरी सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। आंधी के कारण पड़ोसी के मकान की छत से एक सोलर पैनल उड़कर उनके ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल केहरी सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह की घटना में पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सविता के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। सविता के ऊपर भी हीरालाल के घर से सोलर पैनल गिरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में आंधी से पेट्रोल पंप की छत उड़ी, सैकड़ों खंभे और पेड़ गिरे; तस्वीरों में देखें तबाही
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना कैंट क्षेत्र स्थित संत मुनि आश्रम परिसर में हुई। यहां एक पुराना पीपल का वृक्ष गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों में हरीश (26), रवि (30) और पप्पू उर्फ मोंटी (75) शामिल हैं। इन तीनों को जिला अस्पताल, बरेली में भर्ती कराया गया है।

घायलों की हालत 
इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर ने घायलों का हाल जाना। इनमें हरीश के हाथ में फ्रैक्चर आया है। रवि के सिर और कमर में चोटें लगी हैं। पप्पू उर्फ मोंटी के सिर में चोट आई है। एक अन्य घायल रामभरी (50) को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दोनों घटनाओं के संबंध में थाना कैंट पुलिस जांच कर रही है। राजस्व टीम आंधी से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

एक ऑटो चालक घायल 
पीलीभीत बाइपास पर पासपोर्ट कार्यालय के सामने लगा विज्ञापन बोर्ड झुक गया। एक बरातघर का गेट टूट गया और श्यामगंज में एक छत गिर गई। मलूकपुर इलाके में छत पर लगा सौर ऊर्जा पैनल भी उड़ गया। सेटेलाइट बस अड्डे के पास पेड़ गिरने से एक ऑटो चालक घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed