सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   driver dies due to bus collides with truck on highway in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में रोडवेज के चालक की मौत, हादसे के बाद बरेली में आक्रोश, चालकों ने बस संचालन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक से पीछे से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद बरेली में रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बस सेवा ठप कर दी। 

driver dies due to bus collides with truck on highway in Shahjahanpur
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर जुटे चालक और परिचालक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में बुधवार देर रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धनेली पल्तू के पास रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई और करीब छह यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद बरेली में रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों ने बृहस्पतिवार सुबह बस सेवा ठप कर दी।

driver dies due to bus collides with truck on highway in Shahjahanpur
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी बसें - फोटो : संवाद
ट्रक चालक ने अचानक लगाए थे ब्रेक
हादसा बुधवार देर रात करीब 1:40 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे रोहिलखंड डिपो की बस अनियंत्रित हो गई। बस चालक प्रमोद की उम्र 30 वर्ष थी। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बरेली में रोडवेज के चालकों और परिचालकों में भारी आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

driver dies due to bus collides with truck on highway in Shahjahanpur
हाईवे किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : संवाद
बरेली में रोडवेज बस सेवा ठप
हादसे के विरोध में संविदा चालकों और परिचालकों ने रोडवेज बस सेवा ठप कर दी। बुधवार सुबह 5:00 बजे से बसों के पहिए नहीं घूमे। चालकों ने आरोप लगाया कि नियमानुसार लंबे रूट की बसों में दो चालक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बस में केवल एक चालक था, जिससे रात में नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। चालकों ने बताया कि इसी वजह से चालक प्रमोद की जान चली गई।
विज्ञापन

driver dies due to bus collides with truck on highway in Shahjahanpur
रोडवेज बस न चलने से यात्री हुए परेशान - फोटो : संवाद
बस संचालन बहाल करने के प्रयास
रोहिलखंड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार बाजपेयी ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस संचालन बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बाजपेयी ने कहा कि रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता चल रही है। प्रशासन जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed