{"_id":"603b3b963c4e1a1c591d3c31","slug":"shahjahanpur-case-victim-father-allegations-police-harassing-relatives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर केस: रिश्तेदार को उठाकर पीड़िता से वीडियो कॉलिंग पर बात कराने की कोशिश, छात्रा के पिता बोले-परेशान किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर केस: रिश्तेदार को उठाकर पीड़िता से वीडियो कॉलिंग पर बात कराने की कोशिश, छात्रा के पिता बोले-परेशान किया जा रहा
Sun, 28 Feb 2021 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नगरिया मोड़ के पास जली अवस्था में मिली पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस पर उसके रिश्तेदार को परेशान करने का आरोप लगाया है, जो बृहस्पतिवार से पुलिस की हिरासत में है। छात्रा के पिता का कहना है कि जब बिटिया के गुनहगार पकड़े जा चुके हैं तो उसके रिश्तेदारों को क्यों परेशान किया जा रहा है। लखनऊ में छात्रा के साथ मौजूद पिता का कहना है कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी बहन के देवर के बेटे को पूछताछ के लिए उठाया था।
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से उसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है। घरवाले परेशान हैं। देवर के बेटे से सालभर पहले बेटी के रिश्ते की बात की गई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी थी। तब से सब सामान्य था। पिता का कहना है कि फाइल न देने पर पिंकी ने सारा षड़यंत्र रचा था। वह बेटी से कोई फाइल मांग रही थी।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेटी ने फाइल देने से मना करते हुए फोटोकॉपी कराने की बात कही थी। बेटी ने दस रुपये भी दिए फोटोकॉपी के लिए मगर पिंकी नाराज हो गई। इसी को लेकर उसने पूरी साजिश रची। आरोपी जेल जा चुके हैं लेकिन पुलिस परेशान कर रही है। रिश्तेदार को उठाकर उसकी बेटी से वीडियो कॉलिंग पर बात कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे बेटी परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि शनिवार को कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदली गई है। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद अभी पुलिस की जांच चल रही है। केस के लिहाज से पूछताछ भी की जा रही है। पीड़िता को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शनिवार को पीड़ित छात्रा का कॉलेज आई कार्ड डैम रोड पर मिला है। यह कार्ड यहां पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है। लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने एसएस कॉलेज के दो छात्र मनीष, सुभाष के साथ रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले राजू को शुक्रवार को जेल भेज दिया था।