फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चोर-चोर का मचाया शोर... फिर 12 साल के बालक को दी रूह कंपाने वाली मौत; रंजीत हत्याकांड की पूरा कहानी

Fri, 14 Mar 2025 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

शाहजहांपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया है।

विज्ञापन
Shahjahanpur Murder 12 year old boy shot dead see photos
रो-रोकर बेसुध हुई रंजीत का मां - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के गांव बाबूपुर में बुधवार रात खेत से पशुओं को भगाने गए 12 साल के बालक की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद वह करीब दो सौ मीटर तक भागा। परिजनों के मुताबिक, विद्यालय की छत पर बैठे प्रबंधक और उसके बेटे ने पहले चोर-चोर का शोर मचाया और इसके बाद फायर झोंका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है।


इधर, पोस्टमार्टम हाउस से घर जाते वक्त शाम पांच बजे परिजनों ने निगोही मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और स्कूल पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद रात करीब नौ बजे अफसरों से आश्वासन मिलने के बाद परिजन वहां से हटे।
Shahjahanpur Murder 12 year old boy shot dead see photos
रंजीत का शव देख रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव बाबूपुर निवासी रामखिलावन का बेटा रंजीत गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। फसल की रखवाली कर रहे पिता के लिए बुधवार की रात वह खाना लेकर खेत पर गया था। परिजनों ने बताया कि रामखिलावन रात साढ़े 11 बजे खाना खा रहे थे। तभी उनके खेत में जंगली पशु घुस आए। रंजीत जानवरों को बाल विद्या माध्यमिक विद्यालय, गढ़ा तक खदेड़ आया।
Shahjahanpur Murder 12 year old boy shot dead see photos
आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
पेट के नीचे लगी गोली 
परिजनों ने बताया कि इस बीच विद्यालय के बाहर रंजीत पेशाब करने लगा। तभी विद्यालय की छत पर बैठे प्रबंधक वीरपाल और उसके बेटे आकाश उर्फ विराट ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए रायफल से फायरिंग कर दी। पेट के नीचे गोली लगने के बाद रंजीत अपने पिता से मदद की गुहार लगाते हुए करीब दो सौ मीटर तक भागा और फिर गिर पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder 12 year old boy shot dead see photos
लोगों को समझातीं विधायक - फोटो : अमर उजाला
परिजन उसे निगोही सीएचसी लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि रामखिलावन की तहरीर पर वीरपाल व उसके पुत्र आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना के बाद एसपी देहात राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजन से जानकारी ली, साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder 12 year old boy shot dead see photos
परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
एक ने टॉर्च दिखाई, दूसरे ने निशाना साधकर मारी गोली
खेतीबाड़ी करने वाले रामखिलावन के बेटे रंजीत की हत्या के बाद सीओ ज्योति यादव ने बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। परिजनों ने आरोपियों से पूर्व की किसी रंजिश से इन्कार कर दिया है। मृतक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि पेशाब करते समय विद्यालय के ऊपर से एक व्यक्ति ने टॉर्च से रोशनी दिखाई। दूसरे ने रायफल से गोली चला दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed