{"_id":"6a6b5b64cd83732a19008117","slug":"bijnor-heavy-rain-on-the-first-day-of-sawan-roads-waterlogged-power-supply-disrupted-2026-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, बिजली आपूर्ति बाधित; ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, बिजली आपूर्ति बाधित; ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:41 PM IST
सार
बिजनौर में मूसलाधार बारिश होने से वाहनों के पहिए थम गए। सड़कें जलमग्न होने से बाजार सूने रहे। बुखारा बिजलीघर में बारिश का पानी आने पर सप्लाई ठप हो गई। आने वाले 24 घंटे में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश के बीच स्कूल से लौटते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की कई कॉलोनियां और सड़क जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई। पिछले 24 घंटे में 100 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग अभी और बारिश होने की संभावना जता रहा है।
2 of 7
स्कूटी पर भीगते हुए लौटते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रोजाना रुक-रुक बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर 12 बजे आसमान काले बादल छा गए। देखते ही देखते कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और दोपहर तीन बजे तक बारिश होती रही।
3 of 7
बिजनौर में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार तीन घंटे हुई बारिश से शहर जलमग्न हो गया। शहर की आवास विकास, पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने शीलकुंज कॉलोनी, नई बस्ती, जाटान, काजीपाड़ा सहित अन्य मोहल्लों में सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जलमग्न हुईं सड़कें।
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में द्वितीय तल के कक्षों में भर गया पानी
मूसलाधार बारिश का पानी विकास भवन में द्वितीय तल के कक्षों में भर गया। पानी सीढ़ियों के माध्यम से द्वितीय तल पर फैल गया। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी बाहर निकाला।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश के कारण जाम लगा।
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में भी नजर आया बारिश का असर
बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश का असर बाजार में भी नजर आया। सिविल लाइन, सदर बाजार, बुल्ला का चौराहा, नगरपालिका चौराहे के आसपास सड़कों पर पानी भरा गया। इससे ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी हुई। जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। शाम तक बाजार की सड़कें जलमग्न रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।