{"_id":"69f59ab338e04add59028440","slug":"bijnor-woman-shoots-live-in-partner-dead-with-his-own-pistol-over-alleged-harassment-of-daughter-2026-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder: बेटी पर बुरी नजर से तंग आई मां, लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या, जंगल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: बेटी पर बुरी नजर से तंग आई मां, लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या, जंगल में मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 May 2026 12:19 PM IST
सार
बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र में महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे प्रताड़ित करता था और उसकी नौ साल की बेटी पर भी बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
1 of 6
अनुज हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिजनौर में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित करता था और उसकी नौ साल की बेटी पर भी गलत नजर रखता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
Trending Videos
2 of 6
अनुज हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जंगल में मिला था युवक का शव
नगीना देहात थाना क्षेत्र के जुलाहापुर गांव के जंगल में 28 अप्रैल को अनुज (25) पुत्र विनय का शव मिला था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने शोभा और उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अनुज हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में शोभा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र से हुई थी और उसकी नौ साल की एक बेटी है। पति से मतभेद होने के कारण वह 2023 से उससे अलग रह रही थी। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात अनुज से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
4 of 6
शोभा
- फोटो : अमर उजाला
प्रताड़ना और बेटी पर गलत नजर से थी परेशान
महिला ने पुलिस को बताया कि अनुज उसके साथ मारपीट करता था और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। इसके साथ ही वह उसकी नौ साल की बेटी पर भी गलत नजर रखता था। इन सब बातों से परेशान होकर महिला ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।
जंगल में मिला युवक और युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
जंगल में मौका पाकर मार दी गोली
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन अनुज शोभा को बाइक पर बैठाकर गांव की तरफ ले गया था। जब दोनों जंगल में पहुंचे तो महिला ने मौका देखकर अनुज का ही तमंचा लेकर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।