{"_id":"69f37f7028d0a14ae0021d15","slug":"bulandshahr-triple-murder-real-motive-behind-killings-now-revealed-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: हत्याकांड की असल वजह अब आई समाने, इस बात पर भड़का था जीतू; जिम में नहीं हुई थी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: हत्याकांड की असल वजह अब आई समाने, इस बात पर भड़का था जीतू; जिम में नहीं हुई थी पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर/खुर्जा
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:51 PM IST
सार
जीतू सैनी न केवल आपराधिक प्रवृत्ति का था, बल्कि वह नशे की गिरफ्त में भी बुरी तरह जकड़ा हुआ था। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जीतू शराब के साथ-साथ भारी मात्रा में स्टेरॉयड के नशे का आदी था। जिम जाने और बॉडी बनाने के जुनून में वह अक्सर स्टेरॉयड के इंजेक्शन लेता था, जिससे उसका स्वभाव बेहद चिड़चिड़ा और हिंसक हो गया था।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस जिम में 25 अप्रैल, शनिवार रात को फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी का जन्मदिन था। जन्मदिन की शराब पार्टी मयंक सैनी की फैक्टरी पर थी, इसमें जीतू ने अपने दोस्त अमरदीप को नहीं बुलाया था। इस बात पर अमरदीप नाराज था और जीतू के जन्मदिन का केक लेकर जिम पहुंच गया। जहां पर केक काटा गया और अमरदीप ने हल्की नाराजगी जाहिर की।
2 of 11
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब पीकर जिम में आया था जीतू
जीतू ने उसको मनाया और शराब पार्टी में चलने को कहा, लेकिन अमरदीप नहीं गया। इस बात से जीतू नाराज हो गया। कुछ देर बाद जीतू शराब के नशे में अपने दोस्तों संग जिम पर आया, जहां जीतू व अमरदीप के बीच गाली गलौज हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष से 10-15 लोग आ गए, जो मामला 20 मिनट बाद शांत हो गया। जीतू व उसके दोस्त वापस शराब पीने फैक्टरी चले गए। जिम पर केवल अमरदीप (35), उनके ताऊ का बेटा मनीष (32) व भतीजा आकाश (20) रह गए। इसके बाद मयंक के फोन से जीतू व अमरदीप के बीच बात हुई, जिसमें गाली गलौज व धमकी की बात हो गई, इसके बाद जीतू व उसके साथी आवेश में आ गए।
3 of 11
जीतू सैनी
- फोटो : अमर उजाला
जीतू ने सिर मारी गोली
रात करीब सवा 11 बजे जीतू पिस्टल लेकर अपने साथियों संग पहुंचा। जीतू समेत अन्य लोगों ने मिलकर अमरदीप, उसके भाई मनीष व भतीजे आकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें अमरदीप के पिता सरूप सैनी की तहरीर पर पुलिस ने जीतू सैनी, जीतू का भाई रवि सैनी, मयंक सैनी, मयंक का भाई रिंकू सैनी, नरेश उर्फ देवा, भारत सैनी, मनीष, जिम संचालक रूपा उर्फ रूपेश, अनुज, सौरभ उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया, जिन्होंने आरोपियों की तलाश व मामले की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया। अगले दिन रविवार को एडीजी भानु भास्कर का घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कनपटी पर पिस्टल तान लूट ले गया था डीबीआर
अपराध जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान रिश्तों और दोस्ती की हर हद पार कर देता है। खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी जीतू ने जिस तरह से अमरदीप, मनीष और आकाश को मौत के घाट उतारा, उसने रूह कंपा दी थी। पुलिस की तफ्तीश में जो तथ्य सामने आए हैं, वे न केवल डराने वाले हैं बल्कि जीतू की शातिर और खूंखार मानसिकता को भी उजागर करते हैं। जीतू ने महज कत्ल ही नहीं किया, बल्कि उस कत्ल के सबूतों को मिटाने के लिए एक साथी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर अपराध की डिजिटल गवाह यानी सीसीटीवी की डीबीआर तक लूट ले गया था।
विज्ञापन
5 of 11
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीतू की जन्मदिन पार्टी पॉटरी में आयोजित थी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी पॉटरी में आयोजित थी। अमरदीप उसके लिए जिम पर केक लेकर पहुंचा था। केक पार्टी में न आने पर अमरदीप और जीतू में विवाद हुआ और अमरदीप ने रूपेश के साथ वहीं केक काटने के बाद जीतू से फोन पर बात की। कहा कि तू नहीं आएगा तो क्या केक नहीं कटेगा। इस बात पर विवाद हुआ और कुछ देर बाद जीतू अपने साथी मयंक व अन्य के साथ जिम पर पहुंच गया। वहां अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया, इस बात को लेकर मयंक ने विवाद शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।