{"_id":"62ab15f9e22a01202c1793e2","slug":"agnipath-yojana-protest-railway-track-disrupted-due-to-ruckus-in-bihar-many-trains-coming-to-varanasi-pddu-nagar-were-stopped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agnipath Yojana Protest: बिहार में बवाल और आगजनी से रेल परिचालन बाधित, वाराणसी-पीडीडीयू नगर आने वाली कई ट्रेनें रोकी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Yojana Protest: बिहार में बवाल और आगजनी से रेल परिचालन बाधित, वाराणसी-पीडीडीयू नगर आने वाली कई ट्रेनें रोकी गईं
Thu, 16 Jun 2022 05:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ पीडीडीयू नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:07 PM IST
सार
भारतीय सेना में भर्ती के नए प्रारूप अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार को बिहार में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
1 of 7
बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सेना में भर्ती के नए प्रारूप अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार को बिहार में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। भभुआ स्टेशन पर पटना-इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगा दी। वहीं आरा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की गई। यहीं नहीं युवाओं ने रेल रूट बाधित कर दिया।
उपद्रव के कारण पीडीडीयू नगर-गया रेल रूट पर दिन में 11.40 से डेढ़ बजे तक परिचालन बाधित रहा। वाराणसी-पीडीडीयू नगर आने वाली कई ट्रेनों को रोकी दिया गया। ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वाराणसी से होकर जाने वाली रौनी-गोंदिया एक्सप्रेस छपरा स्टेशन पर और दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को भटनी स्टेशन पर रोक कर रखा गया। हंगामे के कारण पटना-पीडीडीयू पैसेंजर को रद्द किया गया। हालांकि शाम साढ़े तीन बजे रूट क्लीयर हुआ और ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ। वाराणसी स्टेशन, पीडीडीयू नगर जंक्शन और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट किया गया है।
2 of 7
बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध
- फोटो : सोशल मीडिया।
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे छात्रों ने पीडीडीयू नगर-गया रेल रूट पर भभुआ रोड स्टेशन पर खड़ी पटना इंटरसिटी में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगा दी। वहीं स्टेशन पर तोड़फोड़ की। इससे यह रूट बाधित हो गया। इस कारण डाउन की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन दुर्गावती स्टेशन पर खड़ी हो गई।
3 of 7
बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध
- फोटो : सोशल मीडिया।
डेढ़ बजे रूट खुलने पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसी तरह पटना रूट बाधित होने की वजह से मगध एक्सप्रेस दिलदारनगर में, श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा में, अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध
- फोटो : सोशल मीडिया।
वहीं नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, इंदौर पटना एक्सप्रेस जहां तहां खड़ी रहीं। ट्रेनों के न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री रेल प्रशासन के कोसते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
पीडीडीयू नगर
- फोटो : अमर उजाला
पीडीडीयू नगर रेल मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने स्वयं इसकी कमान संभाली है। पीडीडीयू स्टेशन पर दिन भर आरपीएफ और जीआरपी के जवान गश्त करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।