{"_id":"64fdb313c88eabd99e0f5c91","slug":"aurwatand-waterfall-this-tourist-spot-of-chandauli-is-situated-in-lap-of-nature-see-photos-2023-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tourism: औरवाटाड़ जलप्रपात...प्रकृति की गोद में बसा चंदौली का यह टूरिस्ट स्पॉट, अब और होने जा रहा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourism: औरवाटाड़ जलप्रपात...प्रकृति की गोद में बसा चंदौली का यह टूरिस्ट स्पॉट, अब और होने जा रहा खास
पूर्वांचल में स्थित चंदौली अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की झरने आपका मन मोह लेंगी। चंदौली की टूरिस्ट स्पॉट पर अक्सर किसी उत्सव पर सैलानियों की भीड़ लग जाती है। जिलें में कई डैम भी मौजूद हैं। जहां अक्सर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। अगर आप भी वाराणसी घूमने आ रहे हैं तो आपको चंदौली भी समय निकालकर घूमना चाहिए। यहां के टूरिस्ट स्पॉट आपको निराश नहीं करेंगे। चंदौली का औरवटाड़ जलप्रपात बाहर के पर्यटकों के लिए भले ही अनजान हो पर क्षेत्रीय सैलानियों के लिए स्वर्ग सरीखा है।
औरवाटाड़ जलप्रपात का प्रवेश द्वार
- फोटो : अमर उजाला
वनांचल के हरीतिमा के बीच स्थित और उपेक्षित रहा औरवाटाड़ जलप्रपात अब संवरने लगा है। जलप्रपात जाने वाले मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चकाचक कर दिया गया है। वहीं जलप्रपात का भव्य मुख्य द्वार बनाया गया है।
3 of 6
औरवाटाड़ जलप्रपात के पास एडवेंचर गेम्स का भी ले सकेंगे मजा
- फोटो : अमर उजाला
जलप्रपात के आसपास एडवेंचर गेम विकसित करने का कार्य चल रहा है। इसमें लो रोप कार्स, कमांडो नेट वॉल और टायर वॉल क्लाइम्बिंग का कार्य पूरा भी हो चुका है। वहीं यहां मचान का भी निर्माण कराया जाएगा। जहां से खड़े होकर सैलानी 360 डिग्री प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे और फोटोग्राफी भी कर सकेंगे। दिन रात मजदूर काम कर रहे हैं। दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
औरवाटाड़ जलप्रपात
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के वनांचल क्षेत्र नौगढ़ और चकिया में कई आकर्षक जलप्रपात हैं जो पर्यटकों को सम्मोहित कर लेते हैं। इनमें राजदरी और देवदरी का नाम सबसे ऊपर है। यहां हर वर्ष लाखों लोग प्रकृति की मनोरम छटा निहारने आते हैं। लेकिन नौगढ़ के पास स्थित औरवाटाड़ जलप्रपात अभी तक उपेक्षित था।
विज्ञापन
5 of 6
औरवाटाड़ जलप्रपात
- फोटो : अमर उजाला
औरवाटाड़ जलप्रपात की सुंदरता राजदरी-देवदरी से कहीं से कम नहीं है पर दूर होने की वजह से केवल स्थानीय लोगों को ही इसकी जानकारी थी। पूर्व जिलाधिकारी ईशा दुहन जब यहां गईं तो इसको देखकर आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होने इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा। जिसके बाद दो करोड़ रुपये सुंदरीकरण के लिए जारी हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।