{"_id":"64c2507c88176a8ea60de2ca","slug":"varanasi-toursim-many-beautiful-tourist-places-to-visit-in-banaras-under-100-km-2023-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi Tourism: कई खूबसूरत पर्यटन स्थल...बनारस के आसपास घूमने की खूब सारी जगहें, हमेशा रहती है भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Tourism: कई खूबसूरत पर्यटन स्थल...बनारस के आसपास घूमने की खूब सारी जगहें, हमेशा रहती है भीड़
बनारस घूमने के लिहाज से काफी खूबसूरत जगह है। यहां प्रसिद्ध तीर्थ स्थल से लेकर पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं। आप यहां खूबसूरत घाट और मंदिर का दीदार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बनारस शहर के आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं जो काफी प्रसिद्ध है। ये जगहें न केवल भारतियों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी पसंद आती है। हालांकि ज्यादातर पर्यटक वाराणसी घूम के वापस चले जाते हैं। कई लोगों को इसके आस-पास के खूबसूरत झरनों (वॉटरफॉल) के बारे में नहीं पता होता। बरसात के दिनों में इन झरनों की खूबसूरती मन मोह लेती है। ऐसे में आज हम आपको वाराणसी के पास के खूबसूरत झरनों और जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ बनारस की प्लानिंग कर रहे हैं या अकेले आने की सोच रहे हैं, तो उन जगहों पर जरूर जाएं।
सारनाथ एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है जो वाराणसी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शांत वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान काफी अच्छा है। इसी स्थान पर गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। सारनाथ में घूमने की जगह काफी लोकप्रिय है जिसमे अशोक स्तंभ, चौखंडी स्तूप, पुरातत्व संग्रहालय, तिब्बती मंदिर, धमेख स्तूप, मठ और थाई मंदिर आदि शामिल हैं।
चुनार किला
3 of 6
चुनार का किला
- फोटो : facebook
बनारस में घूमने की जगह की सूची में चुनार का किला भी सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। यह शहर से 40 किलोमीटर दूर मिर्जापुर जिले में गंगा नदी के तट पर स्थित है। किला 34000 वर्ग फुट आकार में फैला हुआ है। किले का निर्माण उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई भरथरी के लिए करवाया था। किला ऐतिहासिक रूप से उल्लेखनीय है। किले का गढ़ वाला हिस्सा जिसमें तोपें हैं आज भी देखे जा सकते हैं। यहां की वास्तुकला स्पष्ट रूप से आगरा के किले से मेल खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनिया दरी
4 of 6
लखनिया दरी जल-प्रपात
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर के करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर मिर्जापुर में लखनिया दरी (जलप्रपात) स्थित है। करीब 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता पानी देखने में बेहद ही आकर्षित लगता है। इसके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ पौधे हैं। यहां छुट्टियों में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। बरसात के दिनों में यहां जाने की मनाही होती है। इसी से सटा सिद्धनाथ की दरी भी है।
विज्ञापन
राजदरी और देवदरी जलप्रपात
5 of 6
राजदरी प्रपात का मनोहारी दृश्य।
वाराणसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर राजदरी और देवदरी जलप्रपात हैं। यह चंदौली के नौगढ़ के जंगलों में स्थित है। जब चंद्रप्रभा डैम से छोड़ा गया पानी कई मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है तो ये बेहद ही आकर्षित लगता है। इस जलप्रपात की खूबसूरती को निहारने के लिए सर्च टॉवर भी लगा है। यहां तक पहुंचनेके लिए आपको चंद्रपुर वन्य जीव अभ्यारण्य जाना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।