फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर में अंदर सर्वे, बाहर चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज, तस्वीरों में देखें

Mon, 24 Jul 2023 08:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jul 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey in inside mosque echo of Har Har Mahadev all around see Photos
काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को जहां एक तरफ सर्वे की कार्रवाई चल रही थी, वहीं राम-राम की रसधार के बीच शिव का नाम गूंज रहा था। भारी इंतजाम और सुरक्षा को देखकर एकबारगी तो श्रद्धालु कुछ पल के लिए ठिठके, लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि ज्ञानवापी में सर्वे का काम हो रहा है तो उनके भी हर्ष का कोई ठिकाना नहीं रहा। हर हर महादेव का जयघोष हुआ, जो लगातार चलता रहा। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह सात बजे से पहले ही भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस और पीएसी गेट नंबर चार पर पहुंचने लगी।


यातायात को दुरुस्त कराने के साथ ही काशी विश्ववनाथ धाम के गेट नंबर चार के सामने की सड़क को खाली करा दिया गया। अचानक पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती, चहल-पहल से कतारबद्ध श्रद्धालु भी सकते में आ गए। कुछ को लगा कि शायद कोई वीआईपी आने वाला है। इसी बीच पता लगा कि ज्ञानवापी की असलियत को सामने लाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है तो सबके चेहरे खिल उठे। 

Gyanvapi ASI Survey in inside mosque echo of Har Har Mahadev all around see Photos
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम में एक तरफ मोरारी बापू की राम कथा से राम नाम की रसधार बही और दूसरी ओर हर-हर महादेव का जयघोष लगाते हुए भक्तों की टोलियां बाबा के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ी। दूर से हर कोई बस टीम की कार्रवाई की एक झलक पाना चाह रहा था। सच जल्द सामने आए, इसकी कामना भी कर रहा था।

Gyanvapi ASI Survey in inside mosque echo of Har Har Mahadev all around see Photos
सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात कमांडों - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए मध्य प्रदेश के रीवा के देवतालाब निवासी रमानिवास तिवारी, यूपी के मऊ के कृष्णाकांत तिवारी, गाजीपुर की ललिता देवी, भदोही के लालजी पांडेय, चंदौली के चकिया निवासी अवधेश यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि वर्षों से जारी विवाद का सच तो सामने आना ही चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey in inside mosque echo of Har Har Mahadev all around see Photos
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

अदालत के आदेश से वैज्ञानिक तरीके से जांच करके ज्ञानवापी के सच को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। जब सर्वे का काम बंद हुआ तो श्रद्धालुओं ने निराशा जताई। उनका कहना था कि मौजूदा संरचना को बगैर नुकसान पहुंचाए वैज्ञानिक तरीके से सच को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है तो उसे रोकना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey in inside mosque echo of Har Har Mahadev all around see Photos
ज्ञानवापी परिसर के बाहर हिंदू पक्ष की महिलाएं और उनके अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर का सच ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से सामने आएगा। एएसआई की टीम सोमवार को जीपीआर उपकरण के साथ पहुंची। इसे परिसर के पश्चिमी हिस्से में लगाकर जांच की गई। डीजीपीएस तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एएसआई के अफसरों के अनुसार जीपीआर तकनीक खुदाई किए बगैर जमीन के नीचे की असलियत जानने का सस्ता और समय बचाने वाला जरिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed