{"_id":"63db9d615975e80fd757008c","slug":"wife-who-burnt-her-husband-alive-told-family-members-forced-her-to-marry-but-i-love-another-in-etah-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति को जिंदा जलाया: आठ दिन पहले ब्याह कर आई थी, बोली-घरवालों ने जबरन की शादी, दूसरे से करती हूं प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने पति को जिंदा जलाया: आठ दिन पहले ब्याह कर आई थी, बोली-घरवालों ने जबरन की शादी, दूसरे से करती हूं प्यार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:54 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एटा में आठ दिन पहले ब्याह करके घर आई दुल्हन ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने खौफनाक खुलासा किया है। बताया कि उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी की गई इसलिए मार दिया।
बगैर मर्जी के घर वालों ने की थी शादी
घटना मलावन थाना क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात दुष्यंत कुमार चौहान की जलाकर हत्या करने के बाद पुलिस ने नवविवाहिता संजना और उसके आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करती थी। जबकि, घरवालों ने उसकी शादी अधेड़ से कर दी। इसके चलते उसने पति को मारने की यह खौफनाक योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में मृतक दुष्यंत के मामा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
2 of 5
घटना के बाद एसएसपी ने मौका मुआयना किया
- फोटो : अमर उजाला
दुष्यंत की पहली पत्नी से हुई बेटी सौम्या ने बताया कि मां ने हत्या करने से पहले शाम को हम लोगों को मैथी-आलू की भुजिया सब्जी में नशीली दवा खिलाई थी। युवक जवाहर तापीय परियोजना में कंपनी में कार चालक के रूप में काम कर रहा था। वह काम से रात करीब नौ बजे लौटा था। इसके बाद उसे भी नशीली दवा खिलाई गई। हत्या का षड्यंत्र पहले से रचा गया। पत्नी ने सुनियोजित तरीके से बेहोश कर जिंदा जला दिया।
3 of 5
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
- फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति घर आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया
बेटी ने बताया कि शाम को मम्मी ने ही मैथी-आलू की भुजिया बनाई थी। इसका स्वाद खराब लगा था। खाना खाने के बाद हम लोग सो गए। फिर कुछ पता नहीं चला और बेहोश हो गए। जबकि, छोटी बेटी छवि ने बताया कि होश में आने पर मैंने देखा था कि एक व्यक्ति घर में आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटना के बाद घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पहली शादी कासगंज की मांडवी के साथ हुई थी
बाबा हाकिम सिंह ने बताया कि रविपाल सिंह का दुष्यंत इकलौता पुत्र था। वर्ष 2013 में पहली शादी कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सरावल गांव निवासी मांडवी के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें सौम्या 10 वर्ष, छवि 7 वर्ष, शौर्य 5 वर्ष और वीर दो वर्ष का है। मांडवी ने मई 2022 पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किसी तरह से परिवार संभला था। गांव के ही शिव कुमार सिंह ने अपनी ससुराल गांव खरसुलिया निवासी संजना से 23 जनवरी को उसकी शादी करा दी। वह पहली बार ही ससुराल आई थी। किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। हत्या क्यों की गई, कोई समझ नहीं पा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।