फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra weather news: कोहरे की चादर और बादलों की ओट में सूर्यदेव, कासगंज में 5 डिग्री रिकार्ड हुआ न्यूनतम पारा

Tue, 10 Jan 2023 07:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 07:05 AM IST
सार

आगरा सहित आसपास के जिलों में ठिठुरन का असर रहा। सोमवार को दिनभर लोग घरों में कैद रहे। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आग के सहारे लोग ठंड से बचाव करते दिखे।  

 

विज्ञापन
Kasganj recorded minimum mercury of 5 degrees Celsius sun covered with fog cover and clouds
ठिठुरन में बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ठंड सितम लगातार जारी है। ठिठुरन ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। आगरा के आंकड़ो पर नजर डालें तो न्यूमतम तापमान 6.6 रहा। 
 

अधिकतम    20.3
न्यूनतम        6.6
सूर्योदय  7.10
सूर्यास्त   5.42
पूर्वानुमान सुबह कोहरा छाया रहेगा

  

Kasganj recorded minimum mercury of 5 degrees Celsius sun covered with fog cover and clouds
घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सर्द हवाओं से सोमवार को दिनभर लोग कांपते रहे। सुबह के वक्त घने कोहरे ने भी लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर में हल्की धूप निकली, पर लोगों को इससे कोई खास राहत नहीं मिल सकी। नगर से लेकर गांव तक ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना ही बेहतर समझा। राया स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम होते-होते सर्दी का सितम और बढ़ गया।  रात होते-होते कोहरे ने फिर से दस्तक देनी शुरू कर दी और अपने आगोश में ले लिया। कोसकलां में कोहरा अधिक होने से दृश्यता कम रही।

रूम हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ी

कोसीकलां। गलन और ठंड के कारण बाजार में रूम हीटर, गीजर व ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। व्यापारी सुखदेव वशिष्ठ, दीनदयाल अग्रवाल, मदन का कहना है कि अमूमन सर्दी को ध्यान में रखकर एक बार दिसंबर में सामान मंगवा लिया जाता है। इस बार ठंड ज्यादा है, इसे देखते ही मांग और बढ़ गई। कई व्यापारियों ने तो दोबारा ऑर्डर दिया है। संवाद 
Kasganj recorded minimum mercury of 5 degrees Celsius sun covered with fog cover and clouds
सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सर्दी का सितम लगातार नौंवे दिन जारी रहा। सूर्यदेव कोहरे की चादर एवं बादलों के घेरे का नहीं चीर पाए। सुबह के समय फुहारों के बीच न्यूनतम पारा 5 डिग्री रिकार्ड हुआ। गलन भरी सर्दी से लोगों के हाड़ कंपकपा गए। ठंड से ठिठुराते लोग दिन भर परेशान रहे।

सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। सुबह कोहरे के साथ हल्की फुहारें पड़ी। लगभग दो घंटे तक फुहारों का दौर रहा। सुबह 6 बजे न्यूनतम पारा 5 डिग्री रिकार्ड हुआ। फुहार एवं गलन भरी सर्दी के चलते सुबह के समय सड़कें वीरान रहीं। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। सोमवार की सुबह 9 बजे तक कारोबारी भी अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकलने का साहस नहीं दिखा सके। 

कोहरे का असर पूरे दिन बना रहा। इसके साथ ही आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। जिससे सूर्यदेव के दर्शन दुलर्भ हो गए। दोपहर तीन सूर्यदेव ने बादलों की ओट से बाहर निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुआ। दोपहर के समय अधिकतम पारा 18 डिग्री तक ही पहुंच सका। दिन भर सर्द हवा के झोके हाड़ कंपकपाते रहे। लोगों ने अलाव के सहारे बैठकर अपना दिन बिताया। 

सोमवार की शाम 5 बजे के बाद पारा फिर से गिरना शुरू हो गया, इससे मौसम में गलन और भी बढ़ गई।  सांझ ढलने के साथ ही लोगों ने बाजार से लौटना शुरू कर दिया। दुकानें भी जल्द ही बंद हो गई, जिससे बाजारों में सन्नाटे के हालात पैदा हो गए। रात के समय मौसम में काफी ठंड बढ़ गई। मध्य रात्रि तक पारा लुढ़क कर 9 डिग्री तक आ गया। इससे रात्रि के समय सड़क किनारे बसेरा बसाने वाले निराश्रितों का मुसीबतें और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj recorded minimum mercury of 5 degrees Celsius sun covered with fog cover and clouds
ठंड में स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में सोमवार को सुबह जमीं से आसमान तक कोहरे की घनी चादर तनी रही। शाम को न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम 19 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरा सुबह साढ़े 11 बजे के बाद छंटना शुरू हुआ तो सूर्यदेव ने चमक बिखेरी। सोमवार को धूप निकली लेकिन धूप में तीखापन गायब था। धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। 

सुहागनगरी में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को दिन में तेज धूप खिलने के कारण सोमवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रविवार रात से शुरू हुआ कोहरा सोमवार को सुबह तक रहा। हाईवे पर तो वाहन रेंगते दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालक हो अथवा चार पहिया वाहन एक दूसरे के सहारे चल रहे थे। क्योंकि रोड पर सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

सिंगल रूटों पर हालात और भी खराब थे। चिंता यही कि कहीं वाहन आपस में नहीं टकरा जाएं। इसके कारण काफी धीमी गति से वाहन चल रहे थे। इसके साथ फतेहाबाद रोड पर यमुना के किनारे तो पुल के पास काफी संभलकर निकलना पड़ रहा था। क्योंकि घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। शहरी क्षेत्र की बात करें तो यहां दिन में सोमवार को भी लोग अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। किसानों को फसल बचाने की चिंता सता रही है। क्योंकि लगातार कोहरा पड़ने के कारण आलू में पिछैती झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। किसान धुआं आदि करके फसलों को बचाने की जुगत में जुटे हैं। 

छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए पहुंचे स्कूल 

सोमवार को कक्षा नौ से लेकर 12 तक तथा डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं को स्कूल ठिठुरते हुए जाना पड़ा। घने कोहरे के बीच खुद को गर्म कपड़ों को ढके हुए छात्राएं कॉलेज पहुंचीं। शीतलहर के ही कारण स्कूलों में पढ़ाई बहुत अधिक नहीं हो सकी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed