{"_id":"6a8281c585cb30db1407a6fe","slug":"five-lakh-withdrawn-despite-net-banking-and-mobile-banking-being-disabled-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का नया तरीका: ओटीपी नहीं आया, फिर भी खाते से उड़ गए पांच लाख रुपये; नेट बैंकिंग भी करा दी थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी का नया तरीका: ओटीपी नहीं आया, फिर भी खाते से उड़ गए पांच लाख रुपये; नेट बैंकिंग भी करा दी थी बंद
Mon, 17 Aug 2026 09:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:06 AM IST
सार
आगरा में नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बंद कराने के बावजूद खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर रकम निकलने का नोटिफिकेशन मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बंद कराने के बावजूद बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। पीड़ित नवीन कुमार शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अंसल टाउन, शमसाबाद रोड निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि उसका इंडसइंड बैंक में खाता है। 12 अगस्त की रात करीब 9:35 बजे खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर नोटिफिकेशन आने के बाद उसे रकम निकाले जाने की जानकारी हुई।
इसके बाद उसने तत्काल बैंक से संपर्क कर नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बंद करा दी। आरोप है कि सेवाएं बंद कराने के बावजूद रकम निकलती गई। उसने ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।