{"_id":"6a827f4a4da71f8ca40b231e","slug":"greater-agra-tender-row-executive-engineer-suspended-for-opening-financial-bids-without-approval-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाफरमानी पड़ी भारी: उपाध्यक्ष की स्वीकृति बिना खोली ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं, अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाफरमानी पड़ी भारी: उपाध्यक्ष की स्वीकृति बिना खोली ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं, अधिशासी अभियंता निलंबित
Mon, 17 Aug 2026 08:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:56 AM IST
सार
एडीए के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को उपाध्यक्ष की स्वीकृति के बिना ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं खोलना भारी पड़ गया और शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के आदेशों की नाफरमानी भारी पड़ी। बिना स्वीकृति अधिशासी अभियंता ने ग्रेटर आगरा की वित्तीय निविदाएं खोल दीं। ठेकेदारों से सांठगांठ के आरोप और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर शासन ने उन्हें निलंबित किया है।
ग्रेटर आगरा में दस टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। करीब तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक एडीए खर्च कर रहा है। सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, पार्क व अन्य विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल चार टाउनशिप के टेंडर हो चुके हैं। चार में दो टाउनशिप के टेंडर की वित्तीय निविदाएं खोलने में फंसे अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने अधिशासी अभियंता के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा था। जिसमें मनमानी कार्य प्रणाली और आदेशों की नाफरमानी के आरोप थे। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद शासन ने कार्रवाई की।
आरोप है कि प्रवर्तन दल में शामिल अभियंता व अधिकारी मंडलायुक्त के निर्देश पर भी कार्रवाई नहीं करते। नोटिस को दबाए रखते हैं। उधर, एडीए में अभियंताओं के कक्षों में दलाल सक्रिय हैं। पूर्व में एडीए गेट पर दलालों के नाम लिखा बोर्ड टांगा गया था। जिसके हटने के बाद फिर दलाल सक्रिय हो गए हैं। उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि दलालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।