फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: ब्रज के रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में बेटी वामिका संग लिया संतों का आशीर्वाद

Fri, 06 Jan 2023 11:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
virat kohli anushka sharma daughter vamika unseen video photos during vrindavan spiritual visit
अनुष्का शर्मा की गोद में बेटी वामिका, पास बैठे विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान पूरी तरह ब्रज के रंग में रंगे दिखाई दिए। बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र विराट और अनुष्का को भेंट किया। बेटी वामिका को प्रसादी रूपी माला पहनाई। इसके बाद कपल ने सत्संग भी सुना। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रहा। हालांकि वृंदावन से रवानगी के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

virat kohli anushka sharma daughter vamika unseen video photos during vrindavan spiritual visit
अनुष्का शर्मा की गोद में बेटी वामिका, पास बैठे विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। दोनों सुबह ही सेवाकुंज पहुंच गए। इसके बाद विराट और अनुष्का वराहघाट स्थित संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां संत प्रेमानंद गोविंद शरण को प्रणाम किया। 
virat kohli anushka sharma daughter vamika unseen video photos during vrindavan spiritual visit
संत प्रेमानंद गोविंद शरण को प्रणाम करतीं अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
आश्रम में मौजूद शिष्यों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट भारतीय क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। शिष्यों से श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र भी भेंट करने के लिए कहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli anushka sharma daughter vamika unseen video photos during vrindavan spiritual visit
अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी। उनकी गोद में बैठी बेटी वामिका क्यूट शरारतें करते दिखाई दी। इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में सरोबार दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन
virat kohli anushka sharma daughter vamika unseen video photos during vrindavan spiritual visit
रवाना होने से पहले विराट ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचाया फोटो - फोटो : अमर उजाला
संत प्रेमानंद गोविंद शरण से आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक आश्रम में सत्संग सुना। इसके बाद वापस होटल चले गए। शाम को पवनहंस हेलीपैड आए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed