फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: विदेशी तोते का असली मालिक कौन ? अभी नहीं सुलझा विवाद, अब पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा मामला

Fri, 06 Jan 2023 10:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
dispute over the ownership of the African parrot reached the police commissioner in Agra
तोते के मालिकाना हक का विवाद - फोटो : अमर उजाला

आगरा में अफ्रीकी तोते का विवाद एक बार फिर पुलिस के पास पहुंचा है। तोते को अपना बताने वाले मुनेंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अजय कुमार वर्मा को तोता सौंप दिया, जबकि तोता उनका है। वह उन्हें मिलना चाहिए। साहब, मेरा बाबू (तोता) मुझे दिला दो। मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश किए हैं।



तोते ने दूर की पुलिस की उलझन: थाने में सुलझाया अपने मालिकाना हक का विवाद, बोला- मुनमुन कहां हो...

बल्केश्वर की पंजा पजाया कॉलोनी के रहने वाले सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा और मुनेंद्र जैन के बीच तोते को लेकर विवाद है। मुनेंद्र जैन का कहना है कि अफ्रीकी तोता उनका है। चार साल पहले वह घर से बाहर जा रहे थे। इस पर वो तोते को पड़ोस में रहने वाले अजय कुमार वर्मा को देकर चले गए। इसके बाद उन्होंने तोते को वापस नहीं किया। अब वो तोता वापस लेना चाहते थे।

dispute over the ownership of the African parrot reached the police commissioner in Agra
पहले कमला नगर थाने में पहुंचा था विवाद - फोटो : अमर उजाला
मुनेंद्र जैन ने 15 दिसंबर 2022 को पुलिस से शिकायत की थी। कहा था कि पुलिस तोता उन्हें दिलाएं। थाना कमला नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। अजय कुमार की बेटी मुनमुन तोते को लेकर रो रही थी। उधर, तोता बोल रहा था कि मुनमुन कहां हो? इसी आधार पर पुलिस ने फैसला कर दिया। तोता अजय को सौंप दिया।
dispute over the ownership of the African parrot reached the police commissioner in Agra
तोते के साथ युवती - फोटो : अमर उजाला
मुनेंद्र जैन ने यह भी बताया कि दोनों पक्ष में एक लिखित समझौता भी हुआ था। इसमें तय हुआ था कि अजय कुमार उन्हें पूर्व के लिए 13 हजार रुपये देंगे। इसके साथ ही दस दिन के लिए तोता देंगे। वह पूरी तरह तोते का ख्याल रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dispute over the ownership of the African parrot reached the police commissioner in Agra
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
तोता अगर, खाना नहीं खाएगा तो वो उसे वापस कर जाएंगे। मगर, पुलिस की वजह से समझौते की बात पर अमल नहीं किया जा सका। अब तोता वो वापस चाहते हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मामले में थाना कमला नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
dispute over the ownership of the African parrot reached the police commissioner in Agra
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

मालिकाना हक नहीं बन सकता

अधिवक्ता अनूप शर्मा ने बताया कि पशु-पक्षी की खरीद-फरोख्त के संबंध में कोई कानून नहीं है। इनकी खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है। इसलिए इनका मालिकाना हक साक्ष्य के अभाव में कानूनी प्रक्रिया का भाग नहीं बन सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed