फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दो गोली मारी, फिर चाकू से 12 वार...पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या का ऐसा मंजर, दृश्य देख महिला की माैत

Sun, 27 Apr 2025 09:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या से सनसनी फैल गई। रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को देखकर लोगों की आवाज तक नहीं निकली। खाैफनाक मंजर देख एक राहगीर महिला की माैत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Former district panchayat member murdered in Tundla
हत्या के बाद माैके पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना टूंडला क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या रंजिश में की गई है। पहले दो गोली मारने के बाद 12 वार चाकू से किए गए। चाकू से गोदने के निशान गर्दन और चेहरे पर मिले हैं। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान एक ही गोली शव में मिली है, दूसरी गोली पार हो गई। पूर्व जिला पंचायत की हत्या का मंजर कुछ ऐसा था कि हत्या करने वालों पर पूरी तरह खून सवार था। हत्यारों ने विनोद कुमार उर्फ पप्पू कुशवाह पर गोली मारने के बाद तब तक चाकुओं से प्रहार किए जब तक कि उसकी मौत न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक से गिरे पप्पू कुशवाह को पकड़ लिया था तथा ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार करते रहे। 


 
Former district panchayat member murdered in Tundla
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है हत्या की घटना
दिन-दहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या होते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बताया कि हत्यारे हाथों में चाकू, तमंचा लिए हुए थे। इसके चलते कोई भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आसपास के दुकानदारों और घरों में तो महिलाओं ने अपने दरवाजे तक बंद कर लिए थे। वहीं कुछ लोग दूर से चिल्ला रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हत्या में मृतक पप्पू कुशवाह के पुत्र प्रिंस ने पांच नामजद सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
Former district panchayat member murdered in Tundla
मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खूनी रंजिश में हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह की हत्या यूं ही नहीं हुई। उनकी हत्या के पीछे पुरानी खूनी रंजिश है। पप्पू कुशवाह की गांव के ही सुभाष कुशवाह से रंजिश चली आ रही थी। इस रंजिश में पप्पू कुशवाह के पुत्र सूरज ने वर्ष 2016 में सुभाष कुशवाह की तालाब किनारे हत्या कर दी थी। इसके चलते यह रंजिश खूनी रंजिश में तब्दील हो गई थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि इस खूनी रंजिश में ही आज पप्पू कुशवाह की गोली मारकर व चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। हालांकि 2018 में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।

ये भी पढ़ें-Agra : भीषण गर्मी के चलते डीएम का नया आदेश, इन स्कूलों का बदला गया समय; अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Former district panchayat member murdered in Tundla
हत्या का मंजर देख महिला की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का मंजर देखने गई महिला की मौत
टूंडला मोहम्मदाबाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर व चाकुओं से गोदकर हुई हत्या के बाद मौके का मंजर देखने गई गांव की एक महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह की शनिवार सुबह हत्या होने पर पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। घटना की सूचना पर पड़ोसी तेजवीर सिंह बडेल चाय वाले की 50 वर्षीय पत्नी रेखा यादव भी मौके पर मंजर देखने पहुंच गई थी। शव देखने के बाद वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उन्हें उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ टूंडला विनीत कुमार ने बताया कि महिला की की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है तथा उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

 
विज्ञापन
Former district panchayat member murdered in Tundla
माैके पर तैनात फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशवाह समाज के लोगों ने दी सांत्वना
वारदात होने के बाद कुशवाह समाज के कई लोग मोर्चरी पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक के परिजन को सांत्वना देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। डॉ एसपी लहरी, सत्यवीर सिंह, अनार सिंह कुशवाह, देव कुशवाह, रामू कुशवाहा, डॉ राधेश्याम कुशवाहा, डॉ संजय कुशवाहा, तुरषनपाल कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंटू कुशवाहा आदि शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed