सब्सक्राइब करें

UP: फिरोजाबाद में पैकेजिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे तक सुलगती रही लपटें; लाखों का माल हुआ राख

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 04 May 2026 07:23 PM IST
सार

आग की ऊंची उठती लपटों और उड़ती हुई चिंगारियों को देखकर पड़ोसी फैक्टरी संचालकों में खलबली मच गई। आग बढ़ती देख आसपास के फैक्ट्रियों के लोग अपना कीमती सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कसरत में जुट गए।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Packaging Factory in Firozabad
फिरोजाबाद में फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया नगला भाऊ स्थित मैसर्स लालजी पैकर्स एंड बोर्ड इंडस्ट्रीज में सोमवार सुबह आग लग गई। आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि लाखों रुपये का माल राख के ढेर में तब्दील हो गया। सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई आग की विभीषिका शाम तक जारी रही। करीब 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी के अंदर रखा भारी मात्रा में गत्ता और कागज जलकर राख हो गया।


 
Trending Videos
Massive Fire Breaks Out at Packaging Factory in Firozabad
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय संसाधनों के जवाब देने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी को टूंडला फायर स्टेशन से अतिरिक्त दमकलें बुलानी पड़ीं। चूंकि फैक्टरी में गत्ता और कागज की रद्दी भरी थी, इसलिए आग लगातार सुलगती रही। दमकल विभाग की टीमें लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफल हो सकीं। विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Packaging Factory in Firozabad
फैक्टरी से उठता धुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास की इकाइयों में मची खलबली
नगला भाऊ स्थित इस फैक्टरी के आसपास कई कांच चूड़ी, माउथ ब्लोइंग और ग्लास डेकोरेशन इकाइयां संचालित हैं। आग की ऊंची उठती लपटों और उड़ती हुई चिंगारियों को देखकर पड़ोसी फैक्टरी संचालकों में खलबली मच गई। आग बढ़ती देख आसपास के फैक्ट्रियों के लोग अपना कीमती सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कसरत में जुट गए।

 
Massive Fire Breaks Out at Packaging Factory in Firozabad
लपटों पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाखों लीटर पानी की बौछार के बाद शांत हुई आग
लालजी पैकर्स एंड बोर्ड इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग को बुझाने में दमकल विभाग को करीब 10 घंटे का समय लगा। गनीमत यह रही कि फैक्टरी में काम कर रहे करीब 100 कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। जिस समय फैक्टरी के आंतरिक हिस्से में आग भड़की, उस वक्त वहां लगभग 100 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक धुएं का गुबार और लपटें देख कर्मचारियों में खलबली मच गई और वे जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े।

 
विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Packaging Factory in Firozabad
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैक्टरी के भीतर रद्दी के स्टॉक में आग लगने की वजह से वह एकदम से विकराल होती चली गई। आग बुझाने के लिए फैक्टरी में बना दो लाख लीटर पानी की क्षमता वाला टैंक भी कम पड़ गया और कुछ ही समय में खाली हो गया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दिन भर सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी की व्यवस्था की गई। राहत कार्य में अग्निशमन विभाग के दो बड़े और एक छोटे फायर टेंडर को लगाया गया। 20 से अधिक फायरकर्मी आग को बुझाने में एफएसओ दुर्गेश त्यागी के नेतृत्व में जुटे रहे। 

फैक्टरी में गत्ता और कागज की भरमार होने के कारण आग ने तेजी पकड़ी। फिरोजाबाद केंद्र के संसाधनों के साथ टूंडला से भी दमकलें मंगवाई गईं। 10 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -सत्येंद्र पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

आग की सूचना कर्मचारियों ने दी थी, लेकिन जब तक कुछ समझ पाते, लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। स्टॉक में रखी करीब एक करोड़ का माल जल गया है। -अर्जुन कुमार, संचालक (लालजी पैकर्स)

ये भी पढ़ें-आंधी-बारिश बनी काल: लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की माैत, दीवार गिरने से बुजुर्ग की गई जान; चार लोग घायल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed