सब्सक्राइब करें

जलती चिता से आग निकाल भरा हुक्का: दूसरे समुदाय के युवकों ने श्मशान में किया सूखा नशा, वायरल हो रहा Video

संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 08:00 PM IST
सार

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव निवासी मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने बाद उनके परिजन व ग्रामीण उनकी अर्थी को लेकर श्मशान पहुंचे और उन्हें मुखग्नि देकर घर लौट आए। आरोप है कि गांव के ही चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान में पहुंच गए।

विज्ञापन
Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur
चिता से अग्नि निकालकर हुक्का भरता युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित श्मशान में जलती चिता से एक युवक का चिलम भरते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी श्मशान में मौजूद थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी चारों युवक फरार बताया जा रहे हैं।

Trending Videos
Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur
जलती चिता से आग निकालता युवक - फोटो : अमर उजाला

जल रही थी मुन्नी देवी की अर्थी
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव निवासी मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने बाद उनके परिजन व ग्रामीण उनकी अर्थी को लेकर श्मशान पहुंचे और उन्हें मुखग्नि देकर घर लौट आए। आरोप है कि गांव के ही चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान में पहुंच गए। इनमें दो युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं और चारों युवक सूखा नशा भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur
चिता की आग से हुक्का भरता युवक - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों ने ही बना लिया वीडियो
सामने आए वीडियो में एक युवक श्मशान में जलती हुई चिता से चिलम भरने लगा। इसी बीच उसके दोस्तों ने उसकी वीडियो बना ली और शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। 

Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur
चिता से आग निकालता युवक - फोटो : अमर उजाला

चारों युवक घर छोड़कर हुए फरार
इसके बाद पुलिस टीम ने चारों युवक की जानकारी की और उनके घर पहुंची। पुलिस टीम को चारों युवक अपने घरों पर नहीं मिले। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि चारों युवक अभी फरार बताए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed