फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो युवतियों की प्रेम कहानी: एक कुंवारी तो दूसरी शादीशुदा, बोलीं- शादी करके साथ रहूंगी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Thu, 18 Aug 2022 07:30 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई ।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई । Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
two girls love story shackles of religion were broken in love said I love and marry to live together
two girls love story - फोटो : अमर उजाला

हरदोई बेहटागोकुल थाना क्षेत्र की दो समुदायों की युवतियों को एक दूजे से प्यार हो गया। दोनों युवतियां शादी करने के लिए घर छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस ने दोनों को फर्रुखाबाद से बरामद कर लिया है तो पुलिस से शादी कराने की बात पर अड़ी रहीं, समझाने पर परिजनों के साथ जाने को राजी हुईं। मामला बेहटा गोकुल के गांव का है। यहां एक गांव में रहने वाली अलग-अलग समुदायों की दो युवतियों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया।

two girls love story shackles of religion were broken in love said I love and marry to live together
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक युवती शादीशुदा, जबकि दूसरी अविवाहित है। दोनों युवतियां सोमवार को अपने घर से बगैर बताए फरार हो गईं। विवाहित युवती घर से जेवर भी साथ ले गई। युवतियों के गायब होने के बाद परिजन थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को फर्रुखाबाद बॉर्डर से एक जैसी ड्रेस में बरामद कर लिया।


 
two girls love story shackles of religion were broken in love said I love and marry to live together
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने दोनों युवतियों द्वारा लिखा हुआ पांच पेज का एक पत्र भी बरामद किया है। पत्र में दोनों ने लिखा है कि वह एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। दोनों एक साथ जिंदगी जीना चाहती हैं और शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
two girls love story shackles of religion were broken in love said I love and marry to live together
सांकेतिक तस्वीर
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक साथ पढ़ती थीं। कुछ दूरी पर ही उनके घर हैं। रोजाना उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। विवाहित युवती की कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई है।
विज्ञापन
two girls love story shackles of religion were broken in love said I love and marry to live together
सांकेतिक तस्वीर
फिलहाल दोनों युवतियां शादी करने और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। उनके परिजन समझाने में घंटों जुटे रहे। आखिरकार कई घंटे बाद परिजनों के समझाने पर युवतियां मान गईं और उनके साथ घर चली गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed