फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरदोई तिहरा हत्याकांड: कार से कुचलकर बेरहमी से की थीं हत्याएं, तीन सगे भाइयों पर रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला

Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

कासिमपुर थाना क्षेत्र के सोमवार देर रात कार सवारों ने बाइक सवार दादा-पौत्र को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामल में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, भूमि विवाद में कार से कुचलकर दो भाइयों और पौत्र की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Hardoi triple murder case, three murders happened in land dispute, report on three real brothers
मृतक रेहान, रईस और दुबर - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार सगे भाइयों व पौत्र की भूमि विवाद में कार से कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। विवाद की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 



थाना क्षेत्र के सांवल खेड़ा के मजरा गदियन खेड़ा गांव निवासी दूबर (80) खोया का कारोबार करते थे। वह सोमवार को अपने भाई रईश (60) के साथ संडीला बाजार खोया बेचने गए थे। दूबर के पौत्र रेहान अली (26) के साथ दोनों बाइक से घर आ रहे थे। संडीला-मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया था। तीनों की मौके पर मौत हो गई थी। 

Hardoi triple murder case, three murders happened in land dispute, report on three real brothers
इसी अधूरे पड़े खड़जे को लेकर हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। परिजनों का आरोप है कि परिवार के चाचा मुन्ना से मृतक दूबर के भतीजे जब्बार का भूमि विवाद चल रहा था। बताया कि तीन जून को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने मृतक के भतीजे जब्बार के खिलाफ दीवार गिराने की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। 

Hardoi triple murder case, three murders happened in land dispute, report on three real brothers
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
इसी रंजिश के चलते विपक्षियों ने सोमवार की रात गौसापुर के पास घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। जरियारी के पास पहुंचते ही कार में टक्कर मारकर तीनों की कुचलकर हत्या कर दी थी। मृतक दूबर के बेटे बरकत अली की तहरीर पर पुलिस ने तीनों भाई सद्दाम, आरिफ और गुफरान के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट की दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि हत्यारोपी अभी फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardoi triple murder case, three murders happened in land dispute, report on three real brothers
मृतक के परिजनों से हल्का लेखपाल अशोक जुटाते जानकारी - फोटो : अमर उजाला

जिनका का था विवाद, उन पर नहीं आई आंच
विवाद किसका और हत्या किसी और की हो गई। इतना ही नहीं हत्या करने वाले भी दूसरे ही निकले। बता दें कि मृतक दूभर के भतीजे जब्बार से हत्यारोपियों के चाचा मुन्ने से खड़ंजे की भूमि पर दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। रंजिश मुन्ने व जब्बार के बीच थी] लेकिन भूमि विवाद में खून किसी और का हुआ और करने वाले में दूसरे लोग हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Hardoi triple murder case, three murders happened in land dispute, report on three real brothers
मृतकों के गांव मे छाया मातम - फोटो : अमर उजाला

एलएलबी का छात्र था रेहान
मृतक के रेहान के  पिता बरकत अली का कहना है कि बेटा एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह वकील बनना चाहता था। लेकिन खुदा को शायद यह मंजूर नहीं था। आज बेटा उनसे दूर हो गया। बताया कि रेहान तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। एक परिवार में तीन लोगों की हत्या से पूरे गांव में मामत पसरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed