सब्सक्राइब करें

झांसी अग्निकांड: पहले छिड़का था चूना...अब बिछाए पलंग, पानी के कैंपर भी रखवाए; अचानक व्यवस्थाएं देख परिजन हैरान

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

झांसी के मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर महानिदेशक के आने से पहले परिजन के लिए व्यवस्थाएं करा दी गई। अब वार्ड नंबर पांच की एसएनसीयू के बाहर गैलरी में परिजन के लिए छोटे पलंग बिछवा दिए। पानी के कैंपर भी रखवा दिए। 

विज्ञापन
Jhansi Fire Incident From Sprinkling Lime to Setting Up Beds Sudden Arrangements Shocked Families
Jhansi Medical College fire - फोटो : अमर उजाला
झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने के मामले में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक के जांच के लिए पहुंचने से एक घंटे पहले वार्ड नंबर पांच की एसएनसीयू के बाहर गैलरी में परिजन के लिए छोटे पलंग बिछवा दिए। पानी के लिए भटक रहे तीमारदारों के लिए कैंपर भी रखवा दिए। अचानक व्यवस्थाएं होती देख परिजन हैरान रह गए।


इससे पहले हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आने की सूचना के बाद मेडिकल कॉलेज में चूना छिड़कवाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हुई थी। खुद उपमुख्यमंत्री को कार्रवाई के लिए कहना पड़ा था। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि 12 मासूम मेडिकल प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ गए और अब जांच के दौरान दिखावा ज्यादा किया जा रहा है। 
Trending Videos
Jhansi Fire Incident From Sprinkling Lime to Setting Up Beds Sudden Arrangements Shocked Families
गैलरी में लगवाए बेड - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात एसएनसीयू में आग लगने के बाद भर्ती नवजात शिशुओं को इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया। जब उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सुबह पांच बजे तक मेडिकल कॉलेज आने की सूचना मिली तो कॉलेज प्रशासन ने सिर्फ चार घंटे में वार्ड नंबर पांच में एसएनसीयू चालू कर बच्चों को भर्ती करवा दिया। भर्ती शिशुओं के माता-पिता व परिजन बाहर जमीन पर बैठकर रात गुजारते रहे मगर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi Fire Incident From Sprinkling Lime to Setting Up Beds Sudden Arrangements Shocked Families
मेडिकल में जांच करने आई शासन की टीम प्राचार्य एनएस सेंगर से पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह के आने से पहले उससे एक घंटा पहले कॉलेज प्रशासन ने वार्ड नंबर 5 में बनी एसएनसीयू के बाहर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवा दीं। भर्ती शिशुओं के माता-पिता और परिजन के छोटे पलंग बिछवा दिए गए। यही नहीं, प्यास बुझाने के लिए छह कैंपर भी रखवा दिए। यह व्यवस्थाएं देख सभी समझ गए कि कोई न कोई अधिकारी आ रहा है।
Jhansi Fire Incident From Sprinkling Lime to Setting Up Beds Sudden Arrangements Shocked Families
लखनऊ से जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार व रविवार की रात जमीन पर लेटकर काटी है। सुबह करीब नौ बजे कुछ लोग आए और आराम करने के लिए पलंग बिछाकर चले गए हैं।-पूनम, निवासी नत्थी खेड़ा तालबेहट
निरीक्षण करने के लिए अधिकारी आ रहे थे, उससे करीब एक घंटा पहले ही आराम करने लिए पलंग बिछवाया है। पानी के कैंपर भी रखवा दिए हैं।- दीपा यादव, पूरा कली
दो रात ठंडी जमीन पर लेटकर गुजारी है। पानी के लिए दो मंजिल उतरकर आना-जाना पड़ रहा था। सुबह अचानक सारी व्यवस्थाएं बदल दी गई है। नीलू, परसा महोबा
 
विज्ञापन
Jhansi Fire Incident From Sprinkling Lime to Setting Up Beds Sudden Arrangements Shocked Families
मेडिकल कॉलेज के बाहर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीम को जांच के लिए करना पड़ा इंतजार
लखनऊ से आई टीम सीधे घटना स्थल एसएनसीयू पहुंची, जहां ताला लगा हुआ था। टीम और कॉलेज प्रशासन चाबी आने के इंतजार में खड़ा रहा। इस पर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह ने प्राचार्य से तल्ख तेवर में कहा 'प्लान करके नहीं रखा था। सुबह से फोन पर बात कर रहे थे'। करीब पांच मिनट बाद ताला खुला तब टीम जांच करने अंदर गई।
टीम के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से कुछ लोगों ने सीएमएस की मनमानी की शिकायत की। इस पर महानिदेशक ने सीएमएस डॉ. सचिन माहुर को तलब किया और काफी देर तक पूछताछ की।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह पता करने के लिए बिजली विभाग की टीम भी जांच करेगी। पता किया जाएगा कि कहीं क्षमता से ज्यादा लोड तो नहीं था। जिन बिजली के उपकरणों को लगाया गया, उनकी क्षमता और गुणवत्ता सही थी या नहीं?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed